New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

सोने के नैनोकण बढ़ती उम्र को रोकने में सहायक 

प्रारम्भिक परीक्षा – सोने के नैनोकण बढ़ती उम्र को रोकने में सहायक
मुख्य परीक्षा – सामान्य अध्ययन, पेपर-3 (विज्ञान)

संदर्भ 

इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आयुष), एमिल फार्मास्यूटिकल्स (इंडिया) लिमिटेड और यूरोपीय शोधकर्ताओं ने सोने के नैनोकण में बढ़ती उम्र को रोकने में सहायक तत्वों का पता लगाया है।

anti-cancer

प्रमुख बिंदु :-

  • इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (आयुष) के अनुसार, स्वर्ण भस्म में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, जो मानव शरीर की विभिन्न प्रणालियों को पोषण प्रदान करते हैं।

सोने के नैनोकण :-

  • सोने के नैनोकण को 'स्वर्ण भस्म' के नाम से जाना जाता है। 
  • इसमें विभिन्न प्रकार के चिकित्सीय और सौंदर्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। 
  • ये कण त्वचा की रक्षा करते हैं। 
  • ये कण उम्र बढ़ने से रोकते हैं और शरीर को फिर से जीवंत करते हैं। 
  • इसमें पुनर्योजी, इम्यूनो-मॉड्यूलेटिंग, सौंदर्यीकरण और उपचार के गुण होते हैं।  
  • इसे जीवन शक्ति और युवापन की कुंजी के रूप में जाना जाता है।
  • यह कोलेजन की कमी को धीमा करने और कोशिका पुनर्जनन को उत्तेजित करने के लिए जाना जाता है।
  • यह कण ऊतकों, हड्डियों, तंत्रिकाओं आदि को मजबूत करता है।

उपयोग:- 

  • स्वर्ण भस्म का उपयोग आयुर्वेद में हजारों वर्षों से कई नैदानिक स्थितियों, जैसे कि माइक्रोबियल संक्रमण, श्वसन समस्याओं, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों, संधिशोथ, मधुमेह मेलेटस, और तंत्रिका संबंधी विकार के लिए किया जाता रहा है। 
  • सोने के नैनोकणों को त्वचा, आंत और सबलिंगुअल मार्ग से सीधे रक्त प्रवाह में अवशोषित किया जा सकता है।
  • भारतीय शोधकर्ताओं के सहयोग से एमिल फार्मास्यूटिकल्स (इंडिया) लिमिटेड ने 24 कैरेट सोने के नैनोकणों को कश्मीरी केसर के साथ मिलाकर स्पार्कलिंग गोल्ड फेस वॉश तैयार किया है।

kashmiri-safron

  • इस फेस वॉश में सोने और कश्मीरी केसर के साथ-साथ गुलाब, कमल और गेंदा डिस्टिलेट को मिलाया गया है।
  • गुलाब जैसे तत्व त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और लालिमा को दूर करते हैं, और कमल त्वचा कोशिकाओं के पुनरुद्धार को सुनिश्चित करता है।
  • यूरोपीय शोधकर्ताओं के अनुसार, सोने के नैनोकणों वाले सौंदर्य उत्पाद एपिडर्मल, त्वचा की सतही परत और फ़ाइब्रोब्लास्ट कोशिकाओं को लाभ पहुंचाते हैं। 
  • यह कण त्वचा के विमेंटिन और कोलेजन जैसे संयोजी ऊतक प्रोटीन का उत्पादन करते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : सोने के नैनोकण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इसमें विभिन्न प्रकार के चिकित्सीय और सौंदर्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। 
  2. ये कण उम्र बढ़ने से रोकते हैं और शरीर को फिर से जीवंत करते हैं। 
  3. यह कोलेजन की कमी को धीमा करने और कोशिका पुनर्जनन को उत्तेजित करने के लिए जाना जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

स्रोत : THE ECONOMIC TIMES

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR