New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM Festive Month Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 30th Oct., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM Festive Month Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 30th Oct., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 20th Nov., 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 03rd Nov., 11:00 AM

Google Deepmind का नया AI एजेंट SIMA

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, SIMA, AI एजेंट, AI
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3, कंप्यूटर

संदर्भ:

हाल ही में Google DeepMind ने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल SIMA को लांच किया, जो इंसानों की तरह ही 3D वीडियो गेम खेल सकता है।

SIMA

मुख्य बिंदु:

  • SIMA का पूरा नाम Scalable Instructable Multiworld Agent है।
  • यह OpenAI के ChatGPT एवं  Google के Gemini जैसे मॉडलों से अलग है।
  • Google DeepMind ने SIMA को AI एजेंट के रूप में बताया है।
  • SIMA को एक सामान्य AI एजेंट कहा जा सकता है जो विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने में सक्षम है।
  • यह एक सुपर-स्मार्ट कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसे डिजिटल एक्सप्लोरर के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें यह समझने की क्षमता है कि आप क्या चाहते हैं! 
  • यह एक आभासी दोस्त की तरह है जो सभी प्रकार के आभासी वातावरण में निर्देशों को समझकर उनका पालन कर सकता है।

SIMA की कार्यप्रणाली:

  • SIMA मनुष्य के आदेशों को "समझता" है, क्योंकि इसे मानव भाषा को समझने योग्य बनाया गया है। 
    • इसलिए जब कोई इसे एक महल बनाने या खजाने को खोजने के लिए कहता है, तब वह इन आदेशों को समझकर उसके अनुरूप कार्य करता है।
  • जितना अधिक कोई SIMA के साथ बातचीत करता है, उतना ही यह अपने अनुभवों से सीखता है तथा समय के साथ बेहतर होता जाता है। 
  • SIMA के निर्माण से इस बात की जानकारी मिलती है कि AI के उन्नत मॉडलों का उपयोग भाषा इंटरफ़ेस के माध्यम से उपयोगी और  वास्तविक दुनिया के अनुरूप कार्य करने में किया जा सकता है। 

SIMA के निर्माण की प्रक्रिया:

  • विभिन्न प्रकार के वीडियो गेम के लिए SIMA को अनुकूलित करने के लिए Google DeepMind ने कई गेम डेवलपर्स के साथ भागीदारी की थी। 
  • प्रत्येक वीडियो गेम के अनुकूल SIMA में कौशल वृद्धि के लिए एक नई दुनिया खोली गई; जैसे- 
    • सरल नेविगेशन, मेनू उपयोग, खनन संसाधन, फ्लाइंग स्पेसशिप आदि।

SIMA का महत्व:

  • Google एक ऐसे भविष्य की कल्पना करता है जहां उन्नत AI मॉडल SIMA द्वारा अनुकरणीय और मानव जैसी प्रवीणता के साथ जटिल गेमिंग कार्यों को निष्पादित करने में सक्षम होंगे।
  • उपयोगकर्ताओं को सहयोग प्रदान करेंगे और गेमिंग अनुभवों को बढ़ाएंगे।
  • SIMA एक दोस्त की तरह है, जो बुजुर्गों को अकेलापन दूर करने में मदद करता है। 
  • यह वास्तविक दुनिया के वातावरण में कार्य करने में मनुष्यों का सहयोग कर सकता है।

AI एजेंट:

  • AI में एजेंट एक ऐसी ईकाई है, जो सेंसर की मदद से अपने वातावरण को अच्छे तरीके से निरीक्षण करता है और इसके  आधार पर कार्य करता है।
  • एजेंट इंसान की तरह सोच सकता है , समझ सकता है और निर्णय ले सकता है।
  • यह अपने आस पास की वस्तुओं से संपर्क भी स्थापित कर सकता है

AI के बारे में:

  • यह कंप्यूटर विज्ञान की एक शाखा है, जो कंप्यूटर या मशीनों को मनुष्यों के समान सोचने के लिए बनता है।
  • सर्वप्रथम इस यह शब्द का प्रयोग वर्ष,1956 में जॉन मैकार्थी ने किया था

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न:

प्रश्न: SIMA के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. एक सामान्य AI एजेंट है, जो विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने में सक्षम है। 
  2. यह एक सुपर-स्मार्ट कंप्यूटर प्रोग्राम है, जिसे डिजिटल एक्सप्लोरर के रूप में तैयार किया गया है।
  3. इसे मानव भाषा को समझने योग्य बनाया गया है।

       नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

 उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न:

प्रश्न: SIMA क्या है? यह किस प्रकार मानव के लिए सहायक हो सकता है? स्पष्ट कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X