New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

गूगल का जिनी AI मॉडल (Google's Genie AI model)

प्रारंभिक परीक्षा –  गूगल का जिनी AI मॉडल (Google's Genie AI model)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3, नई प्रौद्योगिकी का विकास

चर्चा में क्यों

गूगल ने 26 फरवरी,2024 को एक नया जेनरेटिव Al (GenAl) मॉडल जिनी (Genie) को लांच किया।

GenAl

प्रमुख बिंदु 

  • जिनी मॉडल केवल एक टेक्स्ट या छवि प्रॉम्प्ट से इंटरैक्टिव वीडियो गेम बना सकता है।
  • यह खेलों का निर्माण खेल यांत्रिकी पर पूर्व प्रशिक्षण के बिना भी कर सकता है।
  • यह जेनरेटिव AI (GenAl) मॉडल है जो टेक्स्ट, चित्र इत्यादि के रूप में एक या दो इनपुट से आउटपुट उत्पन्न कर सकता है।
  • इसे इंटरनेट से प्राप्त वीडियो से प्रशिक्षित किया गया है।
  • यह एक फाउंडेशन वर्ल्ड मॉडल है।
  • यह मॉडल सिंथेटिक छवियों, फोटो-ग्राफ और यहां तक ​​कि रेखाचित्रों से खेलने योग्य (क्रिया-नियंत्रित) विविधता उत्पन्न कर सकता है।
  • जिनी पहला जेनरेटिव इंटरैक्टिव वातावरण है जिसे बिना लेबल वाले इंटरनेट वीडियो से बिना पर्यवेक्षित तरीके से प्रशिक्षित किया गया है।

महत्व:

  • जिनी उपयोगकर्ताओं को इसके द्वारा बनाई गई आभासी दुनिया के साथ बातचीत करने और खेलने की सुविधा देता है।
  • कई जेनेरिक एआई मॉडल के विपरीत जिनी एक एकल छवि से खेलने योग्य वातावरण बनाने में सक्षम है।
  • एक एकल छवि से एक संपूर्ण नया इंटरैक्टिव वातावरण बनाने की मॉडल की क्षमता कई संभावनाएं खोलती है जैसे आभासी दुनिया बनाने और उसमें कदम रखने के नए तरीके आदि।
  • इसे 2D प्लेटफॉर्म गेम और रोबोटिक्स के वीडियो पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है तथा यह बड़े इंटरनेट डेटासेट के लिए भी उपयुक्त है।
  • जिनी के पास विशेष रूप से इंटरनेट वीडियो से इन-गेम पात्रों के लिए नियंत्रण सीखने और पुन: उत्पन्न करने की क्षमता भी है।
  • यह इंटरैक्टिव दुनिया बनाने की इसकी क्षमता भविष्य में मनोरंजन, शिक्षा और अन्य कई क्षेत्रों में रोमांचक संभावनाओं के द्वार खोल  सकती है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. गूगल ने 26 फरवरी,2024 को एक नया जेनरेटिव Al (GenAl) मॉडल जिनी (Genie) को लांच किया।
  2. यह जेनरेटिव AI (GenAl) है जो टेक्स्ट, चित्र इत्यादि के रूप में एक या दो इनपुट से आउटपुट उत्पन्न कर सकता है।
  3. यह इंटरैक्टिव दुनिया बनाने की इसकी क्षमता भविष्य में मनोरंजन, शिक्षा और अन्य कई क्षेत्रों में रोमांचक संभावनाओं के द्वार खोल  सकती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : गूगल का जिनी AI मॉडल क्या है ? इसके महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:इंडियन एक्सप्रेस 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR