New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

प्रोजेक्ट (GR00T)

प्रारम्भिक परीक्षा – प्रोजेक्ट GR00T
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

संदर्भ

हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप लीडर Nvidia’s ने ह्यूमनॉइड रोबोट के विकास के लिए प्रोजेक्ट GR00T लॉन्च किया है।

 GR00T

प्रमुख बिंदु :-

  • इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके ह्यूमनॉइड रोबोट को मानव जैसी समझ और गति के साथ सशक्त बनाना है।

प्रोजेक्ट GR00T:-

  • यह एक जनरलिस्ट रोबोट टेक्नोलॉजी है, जो मल्टीमॉडल AI सिस्टम पर आधारित है। 
  • यह ह्यूमनॉइड रोबोटों के लिए दिमाग के रूप में कार्य करता है। 
  • इस रोबोटों को प्राकृतिक भाषा को समझने और मानवीय कार्यों को देखकर उनका अनुकरण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • यह AI सिस्टम रोबोटों को नेविगेट करने और उनके आसपास की वास्तविक दुनिया से जुड़ने में मदद कर सकता है।

विशेषता :-

  • यह ह्यूमनॉइड रोबोट संभावित रूप से विभिन्न खतरनाक और दोहराव कार्यों को संभालने में सक्षम हैं। 
  • यह ह्यूमनॉइड रोबोट इंसानों की मदद कर सकते हैं और उनकी जगह लेने के बजाय उनके जीवन को अधिक आरामदायक बना सकते हैं। 
  • इस मॉडल को NVIDIA GPU-त्वरित सिमुलेशन पर प्रशिक्षित किया गया है। 

NVIDIA :-

  • इसकी स्थापना वर्ष 1993 में की गई थी। 
  • यह कंपनी त्वरित कंप्यूटिंग में अग्रणी स्थान रखता है। 
  • इस कंपनी ने वर्ष 1999 में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट(GPU) का आविष्कार किया। 
  • इस आविष्कार ने PC गेमिंग बाजार के विकास को गति दी, कंप्यूटर ग्राफिक्स को फिर से परिभाषित किया। 
  • वर्तमान में यह डेटा-सेंटर-स्केल वाली एक पूर्ण-स्टैक कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है।
  • वर्तमान में NVIDIA के साझेदारों में फिगर, बोस्टन डायनेमिक्स, एप्ट्रोनिक, एजिलिटी रोबोटिक्स, सैंक्चुअरी AI और यूनिट्री शामिल हैं।
  • इस कंपनी ने प्रोजेक्ट GR00T के अतिरिक्त इसाक को इसाक मैनिपुलेटर और इसाक परसेप्टर के साथ भी अपडेट किया है, जो मल्टी-कैमरा 3डी विज़न जोड़ता है। 
    • मैनिपुलेटर रोबोटों को उनके वातावरण में वस्तुओं में हेरफेर करने में सहायता करता है।
  • NVIDIA ने थोर सिस्टम-ऑन-चिप (SOC) पर आधारित ह्यूमनॉइड रोबोट की सहायता के लिए एक नए कंप्यूटर, जेटसन थोर का भी अनावरण किया है। 
    • थोर इन रोबोटों की बुद्धिमत्ता को शक्ति प्रदान कर रहा है।
    • यह चिप को मनुष्यों और रोबोटों के बीच एक सुरक्षित और प्राकृतिक बातचीत सुनिश्चित करने के साथ-साथ जटिल कार्यों को संभालने के लिए डिज़ाइन की गई है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप लीडर Nvidia’s ने ह्यूमनॉइड रोबोट के विकास के लिए प्रोजेक्ट GR00T लॉन्च किया है।
  2. यह एक जनरलिस्ट रोबोट  टेक्नोलॉजी है।
  3. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके ह्यूमनॉइड रोबोट को मानव जैसी समझ और गति के साथ सशक्त बनाना है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : प्रोजेक्ट GR00T क्या है? वर्तमान परिदृश्य में इसके महत्व की विवेचना करें?

स्रोत : THE INDIAN EXPRESS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR