हेटेरोबिलहार्ज़िया अमेरिकाना

प्रारम्भिक परीक्षा – हेटेरोबिलहार्ज़िया अमेरिकाना
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (विज्ञान)

संदर्भ

  • हाल ही में दक्षिणी कैलिफोर्निया की कोलोराडो नदी में कुत्ते को मारने वाले फ्लैटवर्म परजीवी 'हेटेरोबिलहार्ज़िया अमेरिकाना' की खोज की गई है।

Heterobilharzia-americana

प्रमुख बिंदु :-

  • इस खोज को वैज्ञानिकों ने जर्नल पैथोजेन्स पत्रिका में प्रकाशित किया है। 
  • शोधकर्ताओं ने मार्च और अगस्त 2023 के बीच कोलोराडो नदी के तट पर 2,000 घोंघों का परीक्षण किया, जिसके बाद पता चला कि इस परजीवी से संक्रमित कई कुत्ते वहां गए है।
  • इस संक्रमण की रिपोर्ट के बाद वैज्ञानिकों ने रिवरसाइड काउंटी के पानी की जांच की। फिर उन्होंने घोंघे और फ्लैटवर्म दोनों की उपस्थिति निर्धारित करने के लिए इन घोंघों के डीएनए का विश्लेषण किया।
  • शोधकर्ताओं ने पाया कि घोंघे की दो किस्में परजीवी को प्रसारित कर सकती हैं - गल्बा क्यूबेंसिस और गल्बा हुमिलिस। 
  • ये परजीवी घोंघे के भीतर अपने परिवर्तन के बाद, फ्लैटवॉर्म संक्रमित करने के लिए एक स्तनपायी का पता लगाने के उद्देश्य से उभरता है। 
  • इस चरण के दौरान, यह केवल लगभग 24 घंटों तक ही स्वतंत्र रूप से जीवित रह सकता है। 
  • यदि कोई कुत्ता या रैकून पानी में है या उसका सेवन कर रहा है, तो वे संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं।
  • इसके संक्रमण से 11 कुत्ते संक्रमित थे इनमें से एक की मृत्यु हो गई है। 
  • यह परजीवी/कीड़ा मुख्य रूप से दक्षिणपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में पाया गया  है। 
  • इसे सबसे पहले मुख्य रूप से टेक्सास और अन्य खाड़ी तट राज्यों में देखा गया था। 
  • नए शोध से पता चलता है कि यह USA के पश्चिमी हिस्सों में भी फैल रहा है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इसके प्रति सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।

हेटेरोबिलहार्ज़िया अमेरिकाना:-

Heterobilharziaamericana

  • इसे USA में 'लिवर फ्लूक' परजीवी के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह परजीवी कुत्ते की त्वचा के माध्यम से कुत्ते में प्रवेश करता है, जब कुत्ते संक्रमित घोंघे का सेवन करते हैं या पानी में तैरते हैं। 
  • यह परजीवी /कीड़ा आंतों की परत की नसों में चला जाता है और यहीं पर वह एक वयस्क के रूप में विकसित होता है। 
  • इसके पश्चात् यह अंडे देता है जो फेफड़ों, प्लीहा, यकृत और हृदय में चले जाते हैं। 
  • इससे कुत्तों में कैनाइन शिस्टोसोमियासिस होता है, जो यकृत और आंतों को प्रभावित करता है।
  • इससे कुत्ते अत्यधिक दुर्बलता एवं कमजोर हो जाते हैं। 
  • समय पर उपचार ना होने से कुत्ते की मृत्यु तक हो जाती है। 

लिवर फ्लूक परजीवी का मनुष्यों पर प्रभाव :-

  • इस परजीवी पानी में तैरने वाले मनुष्यों में खुजली उत्पन्न कर सकता है। 
  • यह मनुष्यों की त्वचा में जहां में प्रवेश करता है वहां लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। 

हेटेरोबिलहार्ज़िया अमेरिकाना संक्रमण के लक्षण :

  • सुस्ती
  • भूख में कमी
  • वजन घटना
  • दस्त
  • उल्टी करना
  • खाँसना
  • पानी पीने और पेशाब में वृद्धि

उपचार :-

  • संक्रमित कुत्ते को पशुचिकित्सक को दिखाना चाहिए तथा कुत्ते के मल का परीक्षण करना चाहिए। 
  • कड़ी निगरानी में रखकर इलाज करना चाहिए।
  • कुत्तों को नदियों और आर्द्रभूमियों में तैराकी के लिए ले जाते समय सतर्क रहना चाहिए।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. हाल ही में दक्षिणी कैलिफोर्निया की कोलोराडो नदी में कुत्ते को मारने वाले फ्लैटवर्म परजीवी 'हेटेरोबिलहार्ज़िया अमेरिकाना' की खोज की गई है।
  2. इसे सबसे पहले मुख्य रूप से टेक्सास और अन्य खाड़ी तट राज्यों में देखा गया था। 
  3. यह परजीवी कुत्ते की त्वचा के माध्यम से कुत्ते में प्रवेश करता है, जब कुत्ते संक्रमित घोंघे का सेवन करते हैं या पानी में तैरते हैं। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

स्रोत : DownToEarth

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT