New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग, 2024

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

संदर्भ-

भारत और अमेरिका ने होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग, 2024 (HSD)  के दौरान आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध आव्रजन और मनी लॉन्ड्रिंग के मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर वार्ता की

Homeland-Security-Dialogue

मुख्य बिंदु-

  • होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग (HSD) का आयोजन 28 फरवरी, 2024 को दिल्ली में किया गया।
  • इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने तथा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की कार्यवाहक उप सचिव क्रिस्टी कैनेगलो ने किया।
  • दोनों पक्ष HSD का अगला दौर वाशिंगटन डीसी में आयोजित करने पर सहमत हुए।
  • इससे पूर्व HSD वार्ता जनवरी, 2022 में वर्चुअल तरीके से आयोजित की गई थी।

आतंकवाद विरोधी और सुरक्षा क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा-

  • वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने आतंकवाद विरोधी और सुरक्षा क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा की;
    • यह भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ रहा है। 
    • उन्होंने निम्नलिखित को सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय प्रयासों को मजबूत करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा की;
      • आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध से निपटने और परिवहन सुरक्षा।
      • अवैध प्रवासियों से निपटने के लिए दोनों पक्षों ने बायोमेट्रिक जानकारी साझा करने की संभावना पर विचार किया। 
      • वार्ता में 30 दिनों के भीतर अवैध प्रवासियों की हिरासत और उनका निर्वासन भी शामिल है।
      • इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ। 
      • एक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड फेंटेनाइल तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के अमेरिकी प्रयासों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

 प्रतिबद्धता-

  • दोनों पक्षों ने लोगों से लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए इन क़दमों को उठाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की;
    • सुरक्षित और कानूनी प्रवासन को सक्षम करना
    • अवैध प्रवासन को रोकना
    • मानव तस्करी को रोकना
    • मनी लॉन्ड्रिंग को रोकना 
    • साइबर-अपराध को रोकना
    • आतंक-वित्तपोषण को रोकना
    • अवैध गतिविधियों के लिए साइबर डोमेन के प्रयोग को रोकना 

हस्ताक्षर-

  • इस दौरान इन संस्थाओं के बीच कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण पर सहयोग के ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए;
    • अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण केंद्र 
    • भारत के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी 

होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग (HSD) के बारे में-

  • यह 20 जुलाई, 2009 को शुरू किए गए US-भारत रणनीतिक वार्ता के स्तंभों में से एक है।
  • मई, 2011 के HSD पर अमेरिका और भारत के बीच पहली बार व्यापक द्विपक्षीय वार्ता हुई।
  • यह वार्ता वैश्विक सुरक्षा को आगे बढ़ाने और आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए दोनों देशों की संयुक्त प्रतिबद्धता को पूरा करने में मदद करता है
  • HSD के तहत छह उप-समूह बनाए गए हैं, जो निम्नलिखित क्षेत्रों को कवर करते हैं:
    • अवैध वित्त, वित्तीय धोखाधड़ी और जालसाजी
    • साइबर जानकारी
    • मेगासिटी पुलिसिंग और संघीय, राज्य और स्थानीय भागीदारों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान
    • वैश्विक आपूर्ति शृंखला, परिवहन, बंदरगाह, सीमा और समुद्री सुरक्षा
    • क्षमता निर्माण
    • प्रौद्योगिकी उन्नयन।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. फ़रवरी, 2024 में इसका आयोजन ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित किया गया।
  2. इसमें भारत तथा बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों ने भाग लिया।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में दिल्ली में आयोजित होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग में किन क़दमों को उठाने के प्रति भारत और अमेरिका ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की? व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR