New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र 

प्रारम्भिक परीक्षा – भारत का पहला राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं जैव-विविधता)

संदर्भ 

भारत और एशिया के पहले राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (NDRC) का उद्घाटन 4 मार्च, 2024 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया।

NDRC

राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (NDRC):-

  • इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना बिहार के पटना विश्वविद्यालय परिसर में गंगा नदी के तट किया गया है। 

उद्देश्य :- 

  • इसका उद्देश्य गंगा डॉल्फ़िन का व्यापक अध्ययन करने में वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की सहायता करना है।

राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (NDRC): मुख्य विशेषताएं :-

  • इस राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र की स्थापना गंगा नदी की डॉल्फिन के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
  • इस परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2013 में मंजूरी दी गई थी।
  • यह केंद्र पटना विश्वविद्यालय के भीतर 4400 वर्ग मीटर भूमि पर स्थापित किया जाएगा और यह  केंद्र गंगा नदी से करीब 200 मीटर की दूरी पर होगा।

महत्व:-

  • यह अनुसंधान केंद्र लुप्तप्राय गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देगा और डॉल्फ़िन के बदलते व्यवहार, भोजन की आदतों, उत्तरजीविता कौशल, मृत्यु के कारण आदि पर शोध को प्रकाशित करेगा।

गंगा की डॉल्फिन :-

Ganges-dolphin

  • गंगा की डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है।
  • इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटानिस्टा गेंगेटिका है।
  • यह भारतीय उपमहाद्वीप (भारत, बांग्लादेश और नेपाल) में गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना और कर्णफुली-सांगू नदियों में पाई जाती है।

विशेषता:-

  • यह दृष्टिहीन जलीय मांसाहारी जीव है। 
  • यह शिकार करने के लिए पराश्रव्य ध्वनियों  का उत्सर्जन करती हैं। 
  • यह नदियों में 05 फीट से 08 फीट गहराई में पाई जाती है। 
  • भारत में डॉल्फ़िन की संख्या लगभग 3,000 है जिसमें से लगभग 50 % बिहार में पायी जाती हैं।
  • भारत के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा 18 मई 2010 को इसे राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया। 
  • वर्ष 2022 में भारत सरकार ने 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस मनाने की घोषणा की।
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में पहला डॉल्फिन ब्रीडिंग सेंटर बनाने की योजना है। 

संरक्षण की स्थिति :-

  • IUCN:- विलुप्तप्राय (Endangered)।
  • भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के :- अनुसूची 1में शामिल है।

प्रोजेक्ट डॉल्फिन :-

  • इसे वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था।
  • इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य देश की नदियों और महासागरों में डॉल्फ़िन का संरक्षण और सुरक्षा करना है।
  • यह भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी अंतर-मंत्रालयी पहल ‘अर्थ गंगा’ परियोजना  (Earth Ganga Project)के तहत नियोजित गतिविधियों में से एक है।
  • इसे ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की तर्ज़ पर शुरू किया गया है।
  • इसे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में भारत के पहले राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (NDRC) का उद्घाटन कहाँ पर किया गया है ?

(a) उत्तर प्रदेश 

(b) मेघालय 

(c) बिहार 

(d) असम

उत्तर (c)

स्रोत : Down To Earth

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X