

- प्रत्येक वर्ष 16 मई को अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस मनाया जाता है।
- यह दिन वर्ष 1960 में भौतिक विज्ञानी और इंजीनियर थियोडोर मैमन द्वारा लेजर के पहले सफल संचालन की याद में मनाया जाता है।
- पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस वर्ष 2018 में मनाया गया था।
- यह दिन प्रकाश के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस 2024 की थीम हमारे जीवन में प्रकाश (Light In Our Lives) है।
लेजर
- लेजर का मतलब उत्तेजित विकिरण द्वारा प्रकाश प्रवर्धन (Light amplification by stimulated radiation) है।
- यह एक उपकरण है, जो परमाणुओं या अणुओं को विशेष तरंग दैर्ध्य पर प्रकाश उत्सर्जित करने के लिए उत्तेजित करता है और उस प्रकाश को बढ़ाता है।
- यह विकिरण की एक बहुत ही संकीर्ण किरण उत्पन्न करता है।
- लेज़र कृत्रिम प्रकाश है
- लेज़र किरणें बहुत लंबी दूरी तय कर सकती हैं
- ये बहुत सारी ऊर्जा के साथ प्रकाश को केंद्रित कर सकती हैं।
लेजर का उपयोग
- नाजुक चिकित्सा सर्जरी करने में
- हीरे या मोटी धातु को काटने के लिए
- संचार,टीवी और इंटरनेट सिग्नल ले जाने में
- लेजर प्रिंटर, बारकोड स्कैनर और डीवीडी प्लेयर में
- इसका उपयोग स्पेक्ट्रोमीटर में भी किया जाता है, जो वैज्ञानिकों को यह पता लगाने में मदद करता है कि चीजें किस चीज से बनी हैं।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT