New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

सरकारी दस्तावेज़ों में मां का नाम दर्ज करना अनिवार्य

प्रारंभिक परीक्षा – सामयिक घटनाएँ
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 1, सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 1– महिलाओं की भूमिका, सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

चर्चा में क्यों

  • महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी दस्तावेजों में मां के प्रथम नाम का उल्लेख करना अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।

nandurbar

प्रमुख बिंदु 

  • यह निर्णय 1 मई 2024 से लागू किया जाएगा।
  • यह नियम 1 मई 2014 या उसके बाद पैदा हुए सभी लोगों पर लागू होगा
  • इसके तहत आवेदक का पहला नाम उसके बाद मां का पहला नाम और फिर पिता का पहला नाम और उपनाम लिखा जाना चाहिए
  • विवाहित महिलाओं के लिए, महिला के नाम के बाद उसके पति का पहला नाम और उपनाम लगाने की मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।
  • आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल दस्तावेज, संपत्ति दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि जैसे सभी सरकारी दस्तावेजों में नए प्रारूप के अनुसार अपना नाम पंजीकृत करना होगा
  • महाराष्ट्र का सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, केंद्र सरकार के साथ परामर्श करेगा कि क्या कोई आवेदक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र में मां का नाम भी शामिल कर सकता है।
  • यह नियम अनाथ बच्चों पर लागू नहीं होगा.
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य सचिवालय में अपने कार्यालय के बाहर नई नेम प्लेट में पिता से पहले मां का नाम लिखवा दिया है 

Eknath-Shinde

महत्व

  • इस नियम को महिलाओं को अधिक मान्यता देने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा सकता है
  • इसका उद्देश्य समावेशिता को बढ़ाना है।
  • मां का नाम शामिल करना अनिवार्य बनाकर, सरकार आधिकारिक दस्तावेज़ीकरण में माता-पिता दोनों की भूमिकाओं के समान प्रतिनिधित्व और स्वीकृति को बढ़ावा देना चाहती है।

प्रश्न – महाराष्ट्र सरकार द्वारा सभी सरकारी दस्तावेजों में मां के प्रथम नाम का उल्लेख करने वाले नियम के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये  

  1. इसके तहत आवेदक का पहला नाम उसके बाद मां का पहला नाम और फिर पिता का पहला नाम और उपनाम लिखा जाना चाहिए
  2. यह नियम 1 मई 2004 या उसके बाद पैदा हुए सभी लोगों पर लागू होगा
  3. यह नियम अनाथ बच्चों पर लागू नहीं होगा.

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 3

(c) 1 और 2

(d)1, 2 और 3

उत्तर – b

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR