

- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया
- अनिरुद्ध बोस, इसके पहले झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं
- राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी का निदेशक इसका मुख्य कार्यकारी अधिकारी होता है
- इसकी नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा की जाती है।
राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी

- यह भोपाल में स्थित है
- इसकी स्थापना सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत वर्ष 1993 में की गई थी
- यह पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
- यह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत कार्य करती है।
- इसका मुख्य कार्य न्यायाधीशों को उनकी निर्णायक भूमिका और अदालत प्रशासन कार्य के निष्पादन में सहायता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है।
- राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी के कार्यों को नियंत्रित करने के लिए इसमें एक गवर्निंग काउंसिल और एक जनरल बॉडी बनाई गई है।
- भारत के मुख्य न्यायाधीश गवर्निंग काउंसिल और जनरल बॉडी दोनों के पदेन अध्यक्ष होते हैं।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT