खपली गेहूँ (Khapli Wheat) की प्रमुख विशेषताएँ
- इसे एम्मर गेहूं (Emmer Wheat) के नाम से भी जाना जाता है जो भारत में एक समृद्ध इतिहास वाला एक प्राचीन अनाज है।
- भारत में इसकी खेती का प्राचीनतम साक्ष्य 6000 ई. पू. के आस-पास मिलता है।
- यद्यपि हरित क्रांति के दौरान इसकी खेती में कमी आई किंतु कुछ आहार विशेषज्ञ इसे नया सुपरफूड मान रहे हैं।
- यह फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम एवं आयरन का अच्छा स्रोत है। आधुनिक गेहूँ की किस्मों की तुलना में इसका पाचन सरल होता है।
- खपली में निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है जो रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखता है।
- हालाँकि, खपली गेहूँ में ग्लूटेन की उपस्थिति सीलिएक रोग या ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए इसे अनुपयुक्त बनाती है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT