New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG), 2024 

प्रारम्भिक परीक्षाखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG), 2024 

संदर्भ

इसके चौथे संस्करण का आयोजन 17 से 29 फरवरी 2024 तक पूर्वोत्तर भारत के 7 राज्यों में किया गया।

khelo-india

प्रमुख बिंदु :-

  • पहली KIUG को भारत के 7 पूर्वोत्तर राज्यों - असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस गेम्स में 200 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालयों के लगभग 4,500 एथलीटों ने भाग लिया  
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कुल 71 पदकों के साथ (प्रथम स्थान पर रही) पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का ख़िताब जीता।
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपने मुक्केबाजों के साथ चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024, अष्टलक्ष्मी की समग्र चैंपियनशिप जीती, जिसमें 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल थे।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2024: की पदक तालिका :-

chandigarh-university

   1.चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी- 32 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य सहित कुल 71 पदक।

  2.लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी - 20 स्वर्ण, 14 रजत और 8 कांस्य। 

  3.गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी -12 स्वर्ण, 20 रजत और 19 कांस्य। 

  4.डिफेंडिंग चैंपियन पंजाब यूनिवर्सिटी - 12 स्वर्ण, 12 रजत और 16 कांस्य।

  5.जैन यूनिवर्सिटी :-12 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य।

विशेष तथ्य :-

  • ओडिशा यूनिवर्सिटी - पहले संस्करण में 34वें स्थान पर है। 
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी - पिछले संस्करण में अपनी स्थिति में सुधार करके 11वें स्थान पर पहुंच गई है।
  • उत्कल विश्वविद्यालय की तैराक ‘प्रत्यसा रे’:- 4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य के साथ इस गेम्स में सबसे सफल महिला एथलीट रहीं। 
  • जैन विश्वविद्यालय के तैराक माइकल डिसूजा :- 4 स्वर्ण पदकों के साथ सबसे सफल पुरुष एथलीट हैं।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG):-

  • KIUG विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की बहु-खेल प्रतियोगिता है, जो भारत सरकार द्वारा युवाओं के बीच खेल और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित की जाती है।
  • इस खेल को वर्ष 2020 में शुरू किया गया था। 
  • यह गेम्स भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल का एक हिस्सा है।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2024 की खेल सूची:-

  • तीरंदाजी
  • व्यायाम
  • बैडमिंटन
  • बास्केटबाल
  • मुक्केबाज़ी
  • फ़ुटबॉल
  • बाड़ लगाना
  • हॉकी
  • जूदो
  • कबड्डी
  • मल्लखम्ब 
  • रग्बी
  • शूटिंग
  • तैरना
  • टेबल टेनिस
  • टेनिस
  • वालीबाल
  • भारोत्तोलन
  • कुश्ती
  • योगासन जैसे 20 खेल और शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG), 2024 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इसके चौथे संस्करण का आयोजन 17 से 29 फरवरी 2024 तक पूर्वोत्तर भारत में किया गया।
  2. इस गेम्स में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कुल 71 पदकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। 
  3. इसमें उत्कल विश्वविद्यालय की तैराक ‘प्रत्यसा रे’ सबसे सफल महिला एथलीट रहीं। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X