

- केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर 11 मार्च 2024 को चंडीगढ़ में अद्वितीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम(कीर्ति) की शुरुआत की
- यह खेलो इंडिया मिशन के तहत एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है।
- इसे खेल और पढ़ाई के बीच सही संतुलन बनाने के लिए लाया गया है।
- इस कार्यक्रम में वैज्ञानिक उपकरणों के सहयोग से शारीरिक शिक्षा में शिक्षकों और विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
- इसके पहले चरण में, 10 खेलो - तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती को शामिल किया गया है।
उद्देश्य
- इसका उद्देश्य 9 से 18 वर्ष की आयु के बीच के प्रतिभाशाली एथलीटों की पहचान करना है, जो वर्तमान में स्कूल में अध्ययनरत हैं।
- अधिसूचित प्रतिभा मूल्यांकन केंद्रों के माध्यम से पूरे वर्ष में देश भर में 20 लाख एथलीटों का मूल्यांकन किया जायेगा
- अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एथलीटों को प्रशिक्षण प्रदान करना
खेलो इंडिया मिशन
- यह युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की योजना है।
- इसका उद्देश्य देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देना और खेल उत्कृष्टता हासिल करना है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT