New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

लियानस (Lianas) से पृथ्वी के 'कार्बन सिंक' को ख़तरा 

प्रारम्भिक परीक्षा – लियानस (Lianas) से पृथ्वी के 'कार्बन सिंक' को ख़तरा
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं जैव-विविधता)

संदर्भ

ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट विश्वविद्यालय के द्वारा एक अध्ययन में लियानस से होने वाले 'कार्बन सिंक' के खतरे को स्पष्ट किया गया है।

Lianas

प्रमुख बिंदु :-

  • इस अध्ययन से पता चला कि लियानस की लताएं सूरज की रोशनी प्राप्त करने के लिए छतरी के रूप में वृक्षों पर फ़ैल जाती हैं और पेड़ों को अपने नीचें दबा देती हैं। 
  • इससे वृक्षों में कार्बन भंडारण करने की क्षमता कम हो जाती है। 

लियानस (Lianas) :- 

  • ये वन क्षेत्रों में पनपने वाले लकड़ी के बेल वाले पौधे हैं। 
  • यह वृक्षों का उपयोग करके तेजी से जंगल की छतरी के रूप में बढ़ते हैं तथा उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।

Lianas-threaten

  • इनकी लताएँ अधिक लचीली होती हैं, जिससे ये वृक्षों पर आसानी से चढ़ जाती हैं और उनका अधिग्रहण करके कार्बन सिंक को प्रभावित करते हैं।
  • इसमें वृक्षों की तुलना में कम कार्बन सोखने की क्षमता होती है जो कार्बन भंडारण के खतरे को और बढ़ा देती है। 
  • यह कार्बन चक्रों को परिवर्तित करके ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि करते हैं।
  • इसका का कार्बन पृथक्करण पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। 

प्रभाव:-

carbon-sink

  • यह किसी क्षेत्र की स्थलाकृति में सूर्य के प्रकाश की उपलब्धता और मिट्टी की नमी के स्तर को प्रभावित करती है। 
  • इनकी प्रचुर वृद्धि से पेड़ों के पुनर्जनन, वृद्धि और अस्तित्व में कमी आ सकती है। 
  • इससे वन संरचना और पारिस्थितिकी तंत्र में परिवर्तन हो सकता है। 
  • इसका प्रसार जंगलों के भीतर पोषक तत्वों के चक्र को परिवर्तित कर देता है। 
  • यह संभावित रूप से ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को प्रभावित करता है ।

कार्बन सिंक:-

carbonsink

  • यह एक प्राकृतिक या कृत्रिम प्रक्रिया है जो "वातावरण से ग्रीनहाउस गैस या एयरोसोल के प्रभाव को कम करती है। 
  • यह कार्बन को गहरे भूमि (भूगर्भिक कार्बन पृथक्करण ) में संग्रहीत करते हैं। 
  • वृक्ष पर्यावरण में प्रमुख कार्बन सिंक हैं, जो वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं।  
  • कार्बन सिंक एक प्रकार का कार्बन पूल है, जो वायुमंडल से निकलने की तुलना में अधिक कार्बन ग्रहण करने की क्षमता रखता है।
  • विश्व में दो सबसे महत्वपूर्ण कार्बन सिंक वनस्पति और महासागर हैं। 
  • विश्व का सबसे बड़ा कार्बन सिंक महासागर है। 
  • मिट्टी कार्बन भंडारण का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। 

ब्लू कार्बन :-

blue-carbon

  • यह विश्व के महासागर और तटीय पारिस्थितिक तंत्र द्वारा कैप्चर किए गए कार्बन के लिए एक शब्द है।
  • ब्लू कार्बन सिंक के अंतर्गत तटीय मैंग्रोव , लवणीय दलदल और समुद्री घास आदि आते हैं। 
  • ये बड़ी मात्रा में कार्बन जमा करते हैं। 

खतरा :-

  • वनों की कटाई और औद्योगिक कृषि जैसी मानवीय प्रथाओं ने प्राकृतिक कार्बन सिंक को ख़त्म कर कर रहीं हैं। 

बचाव :-

  • इनके बचाव के लिए वर्ष 1997 के क्योटो प्रोटोकॉल के पारित किया गया और कार्बन सिंक के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता का प्रसार किया गया। 

निष्कर्ष :-

  • इस अध्ययन के अनुसार, जंगलों से लियानस (Lianas) को ख़त्म नहीं करना चाहिए बल्कि इसके लताओं एवं पेड़ों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।
  • यह वन पुनर्प्राप्ति और जैव विविधता संरक्षण दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। 
  • वन प्रबंधक पुनर्स्थापनात्मक वृक्षारोपण में लियाना को शामिल करना चाहिए। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट विश्वविद्यालय के द्वारा एक अध्ययन में लियानस से होने वाले 'कार्बन सिंक' के खतरे को स्पष्ट किया गया है। 
  2. लियानस (Lianas) वन क्षेत्रों में पनपने वाले वाले पौधे होते हैं। 
  3. यह वृक्षों का अधिग्रहण करके कार्बन सिंक को प्रभावित करते हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : कार्बन सिंक क्या है? ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में इसके महत्व की व्याख्या कीजिए

स्रोत : DOWN TO EARTH

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR