महारानी मंदिर

जम्मू एवं कश्मीर के गुलमर्ग में स्थित महारानी मंदिर के नाम से मशहूर शिव मंदिर भीषण अग्निकांड से प्रभावित हुआ। 

प्रमुख बिंदु 

  • गुलमर्ग में एक पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1915 में जम्मू एवं कश्मीर के महाराजा हरि सिंह की पत्नी महारानी मोहिनी बाई ने करवाया था।
  • मूल रूप से मोहिनेश्वर शिवालय या रानी मंदिर के रूप में प्रसिद्ध महारानी मंदिर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि इसे गुलमर्ग के सभी कोनों से देखा जा सकता है।  
  • प्राचीन काल में इस मंदिर को डोगरा के राजाओं का शाही मंदिर माना जाता था। यहाँ शिव एवं पार्वती की मूर्तियाँ स्थापित हैं।
  • पूर्व में यह मंदिर शाही परिवार के प्रबंधन के अधीन और धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित था। 
  • भारतीय सेना ने इस 106 वर्ष पुराने मंदिर को बहाल करने के लिए वर्ष 2021 में स्थानीय समुदायों के साथ सहयोग किया।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT