

- हाल ही में भारत को ‘खसरा और रूबेला चैम्पियन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- यह पुरस्कार ‘द मीजल्स एंड रूबेला पार्टनरशिप’ की ओर से दिया गया।
- भारत को यह पुरस्कार खसरा और रूबेला से निपटने में अनुकरणीय प्रयासों के लिए दिया गया है।
- देश में सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत खसरा और रूबेला को समाप्त करने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
- भारत में पिछले 12 महीने से 50 जिलों में खसरे का एक भी मामला सामने नही आया है
- 226 जिलों में रूबेला का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
- वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 तक खसरा और रूबेला के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया था
खसरा
- खसरा एक विषाणुजनित रोग है।
- यह मुख्य रूप से कुपोषित और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों को प्रभावित करता है।
- यह अंधापन, इंसेफलाइटिस, दस्त और निमोनिया सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
रूबेला
- यह एक वायरल संक्रमण है।
- यह रूबेला वायरस के कारण होता है
- रूबेला आम तौर पर एक हल्की बीमारी है लेकिन गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं के लिए यह बहुत गंभीर हो सकती है
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT