New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मेरा युवा भारत (Mera Yuva Bharat) प्लेटफ़ॉर्म

चर्चा में क्यों ? 

  • हाल ही में MY Bharat (मेरा युवा भारत) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह सम्मान उसे एक सप्ताह के भीतर आयोजित ऑनलाइन क्विज़ में सर्वाधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया गया। 

मेरा युवा भारत प्लेटफ़ॉर्म के बारे में 

  • मेरा युवा भारत (MY Bharat) भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त संस्था है, जिसे सोसायटी पंजीकरण अधिनियम XXI, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया है।

उद्देश्य: 

  • इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित एक व्यापक संस्थागत तंत्र प्रदान करना है, जो युवा विकास और युवा नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा दे। 
  • यह तंत्र युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने और 2047 तक एक अमृत भारत का निर्माण करने के लिए समान अवसर प्रदान करेगा।

विशेषताएँ:

  • यह मंच युवाओं को व्यवसायों, सरकारी विभागों और गैर-लाभकारी संगठनों में कार्यक्रमों और सीखने के अवसरों से जोड़ता है। इस तरह की सहभागिता से युवाओं को स्थानीय समुदाय की समस्याओं की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी और वे रचनात्मक समाधान निकालने में योगदान दे सकेंगे।
  • कक्षा में सैद्धांतिक शिक्षा के पूरक के रूप में, युवाओं को अनुभव से युक्त शिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है जो उन्हें स्थानीय व्यवसायों, स्थानीय स्वशासन और सरकारी निकायों में व्यावहारिक स्थितियों में काम करने का अवसर प्रदान करें। माय भारत इस प्रकार के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा। 
  • आधुनिक युवा डिजिटल नेटवर्क और डिजिटल उपकरणों से अच्छी तरह परिचित होते हैं, अतः ऐसे शिक्षण कार्यक्रम स्थानीय समुदायों को उपयोगी जानकारी प्रदान कर सकते हैं और साथ ही युवाओं को दूसरों की मदद करने का अवसर भी दे सकते हैं। 

महत्त्व:

  • माय भारत प्लेटफॉर्म एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाएगा और युवाओं को सामुदायिक परिवर्तन के उत्प्रेरक बनने के लिए सशक्त बनाएगा। 
  • यह प्लेटफॉर्म युवाओं को अपने कौशल और गतिविधियों को सूचीबद्ध करते हुए अपनी व्यक्तिगत प्रोफाइल बनाने की सुविधा देता है। 
  • यह प्लेटफॉर्म युवाओं को एक-दूसरे से और संभावित मार्गदर्शकों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR