New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’

चर्चा में क्यों?

भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का छठा संस्करण जापान में आयोजित किया जाएगा।

military-exercise

प्रमुख बिंदु:

  • अभ्यास का नाम: धर्म गार्जियन  
  • संस्करण: छठा
  • समय: 25 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक
  • स्थान: माउंट फूजी, जापान
  • प्रतिभागी: भारत और जापान की सेनाएं
  • उद्देश्य:
    • दोनों सेनाओं के बीच सामंजस्य बढ़ाना।
    • युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों का अभ्यास करना।
    • आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा देना।
    • संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयारियों को मजबूत करना।

अभ्यास 'धर्म गार्जियन':

  • भारत और जापान के बीच एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • यह अभ्यास 2018 से बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास से दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता, सौहार्द्र और सहयोग बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
  • इसका पाँचवाँ संस्करण राजस्थान, भारत के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था।

प्रश्न. ‘धर्म गार्जियन’ सैन्य अभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित किया जाता है?

(a) जापान और अमेरिका

(b) भारत और रूस

(c) भारत और जापान

(d) भारत और फ्रांस

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR