NABARD और RBI इनोवेशन हब

  • हाल ही में NABARD और RBI ने डिजिटल कृषि ऋण में तेजी लाने के लिए इनोवेशन हब विकसित किया। 

डिजिटल कृषि ऋण में तेजी लाने के लिए इनोवेशन हब

  • यह प्लेटफॉर्म सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए उपलब्ध होगा।
  • इसका उद्देश्य ऋण प्रक्रिया को डिजिटल बनाना बनाना है; ताकि 
    • किसान कम समय में ऋण प्राप्त कर सके
    • बैंक अधिक कुशलता से काम कर सकें
  • यह बैंकों को डिजिटल राज्य भूमि रिकॉर्ड, उपग्रह डेटा, KYC, क्रेडिट इतिहास आदि सूचना सेवाएं प्रदान करेगा। 
    • ये सेवाएँ बैंकों को अधिक प्रभावी ढंग से साख का आकलन करने में मदद करेंगी।
    • ये ऋण प्रसंस्करण के समय को 3 से 4 सप्ताह से घटाकर केवल पाँच मिनट कर देंगी।

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)

  • इसका गठन वर्ष 1982 में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक अधिनियम, 1981 के तहत किया गया।
  • मुख्यालय - मुंबई
  • यह वित्त मंत्रालय द्वारा प्रशासित है।
  • यह ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निवेश और उत्पादन ऋण प्रदान करने वाले संस्थानों के लिए एक शीर्ष वित्तपोषण एजेंसी के रूप में कार्य करता है 
  • उद्देश्य - एक सशक्त और वित्तीय रूप से समावेशी ग्रामीण भारत का निर्माण करना
प्रश्न - राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) का मुख्यालय कहाँ है ?
(a) मुंबई
(b) नई दिल्ली
(c) हैदराबाद
(d) लखनऊ
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT