New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

न्यू कैलेडोनिया

हाल ही में, दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित फ्रांसीसी विदेशी क्षेत्र न्यू कैलेडोनिया में हिंसा भड़क गई। 

हिंसा का कारण : नौमिया समझौते की शर्तें

  • वर्ष 1998 के नौमिया समझौते की शर्तों के तहत प्रांतीय चुनावों में मतदान केवल उन लोगों और उनके बच्चों तक सीमित था, जो वर्ष 1998 से पहले न्यू कैलेडोनिया में रहते थे। 
    • इस समझौते का उद्देश्य स्थानीय कनक लोगों को अधिक प्रतिनिधित्व देना था, जो अल्पसंख्यक आबादी बन गए थे।
    • स्थानीय कनक लोगों के पूर्वज हजारों वर्षों से इस द्वीप पर रहते रहे हैं।
  • फ्रांसीसी संसद ने इस व्यवस्था को अलोकतांत्रिक माना है और कानून निर्माताओं ने कम-से-कम 10 वर्षों से न्यू कैलेडोनिया में रहने वाले लोगों को मतदाता के रूप में शामिल करने के लिए एक संवैधानिक संशोधन को मंजूरी दे दी है।
  • इसके मंजूरी के बाद से ही स्थानीय समूहों द्वारा इसका हिंसक विरोध किया जा रहा है।

न्यू कैलेडोनिया के बारे में 

  • यह ऑस्ट्रेलिया से लगभग 1,500 किमी. पूर्व में दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित है। यहाँ 41% मेलानेशियन कनक और 24% यूरोपीय मूल के लोग (ज्यादातर फ्रांसीसी) शामिल हैं।
  • इस द्वीपसमूह का नाम वर्ष 1774 में ब्रिटिश खोजकर्ता कैप्टन जेम्स कुक द्वारा दिया गया था।
  • वर्ष 1853 में फ्रांस के उपनिवेशीकरण के बाद वर्ष 1946 में न्यू कैलेडोनिया आधिकारिक तौर पर एक फ्रांसीसी विदेशी क्षेत्र बन गया था।
  • इसके बाद से इस द्वीप में यूरोपीय लोगों की जनसँख्या बढ़ी और स्थानीय समुदायों को अपने अधिकारों एवं संसाधनों से समझौता करना पड़ा। 

CALEDONIA

महत्व 

  • न्यू कैलेडोनिया, फ्रांस के कब्जे वाले इंडो-पैसिफिक में फैले पांच द्वीपीय क्षेत्रों में से एक है।  
  • यह प्रशांत महासागर क्षेत्र में फ्रांसीसी प्रभाव बढ़ाने की योजना का प्रमुख केंद्र है।
  • यह दुनिया का तीसरा निकेल उत्पादक क्षेत्र भी है।  
  • न्यू कैलेडोनिया भू-राजनीतिक रूप से जटिल समुद्री क्षेत्र के केंद्र में स्थित है, जहां चीन एवं संयुक्त राज्य अमेरिका सुरक्षा और व्यापार में शक्ति व प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR