New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के नीचे नए सबडक्शन जोन की खोज

प्रारंभिक परीक्षा: सबडक्शन जोन, प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-1 (महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ)

चर्चा में क्यों:

  • जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के नीचे नए सबडक्शन जोन की हुई खोज हुई है।
  • वैज्ञानिकों का अनुमान है कि-
    • जिब्राल्टर जलडमरूमध्य के नीचे 'रिंग ऑफ फायर' सबडक्शन जोन 20 मिलियन वर्षों में अटलांटिक महासागर के बंद होने का कारण बन सकता है। 

gibraltar

सबडक्शन जोन के बारे में

ZONE

  • पृथ्वी के वे क्षेत्र जहां दो टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं।
  • इनमें से एक प्लेट अभिसरण प्लेट सीमा पर दूसरे के नीचे खिसकती है।
  • लिथोस्फीयर सामग्री गर्म मेंटल में नीचे की ओर मुड़ जाती है।
  • इस प्रक्रिया में प्रायः भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी जैसी घटनाएँ देखने को मिलती हैं।
  • सबडक्शन की यह प्रक्रिया दो अलग-अलग प्रकार के लिथोस्फीयर के कारण होती है-
    • महाद्वीपीय
    • महासागरीय
  • जब महासागरीय प्लेट महाद्वीपीय प्लेट से टकराती है तो-
  • महासागरीय प्लेट महाद्वीपीय प्लेट की तुलना में अधिक सघन होने के कारण नीचे धंसती है।
  • जब दो समुद्री प्लेटें आपस में टकराती हैं- 
    •  पुरानी, सघन समुद्री प्लेट युवा प्लेट के नीचे धंसती है।
  • धंसने वाली प्लेट पृथ्वी की सतह से लगभग 30 डिग्री के कोण पर झुकती है।
  • कई बार दो प्लेटों के बीच टकराव बिना, सबडक्शन अनायास शुरू हो जाता है। इसके कारण हो सकते हैं-
    • स्थलमंडल अस्थिर हो जाने पर
    • समुद्री प्लेट का अत्यधिक सघन हो जाने आर ढह जाना

सबडक्शन जोन के उदाहरण

pacific-ring

  • घोड़े की नाल के आकार में प्रशांत महासागर के किनारे
    • संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और इंडोनेशिया के अपतटीय क्षेत्र
    • न्यूजीलैंड और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी किनारे 
  • ‘रिंग ऑफ फायर’ कहे जाने वाले यह सबडक्शन जोंस-
  • ये विश्व का सबसे भूकंपीय और ज्वालामुखीय रूप से सक्रिय क्षेत्र हैं
    • ये 80% से अधिक सबसे बड़े भूकंपों के क्षेत्र हैं
    • अधिकांश सक्रिय ज्वालामुखियों के लिए जिम्मेदार

प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त (Plate tectonics theory)

Platetectonicstheory

  • यह सिद्धान्त पृथ्वी के स्थलमण्डल में होने वाली गतियों की व्याख्या प्रस्तुत करता है। 
  • इसके द्वारा निम्नलिखित व्याख्याएँ प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है-
    • महाद्वीपों, महासागरों और पर्वतों के रूप में धरातलीय उच्चावच के निर्माण
    • भूकम्प और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं के भौगोलिक वितरण

टेक्टोनिक प्लेटें

tectonic-plates

  • पृथ्वी की पपड़ी और सबसे ऊपरी मेंटल के टुकड़े हैं।
  • इन टुकड़ों को संयुक्त रूप से लिथोस्फीयर कहा जाता है।
  • ये प्लेटें लगभग 100 किमी (62 मील) मोटी होती हैं।
  • इनमें दो प्रमुख प्रकार की परते शामिल हैं-
    • समुद्री परत (सिलिकॉन और मैग्नीशियम से बनी होती हैं , इसे सिमा (sima) भी कहा जाता है
    • महाद्वीपीय परत (सिलिकॉन और एल्यूमीनियम से बनी होती हैं, इसे सियाल(SiAl) भी कहा जाता है)
  • 7 प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें हैं, जो पृथ्वी के अधिकांश हिस्से को कवर करती हैं-
    • अफ्रीकी, अंटार्कटिक, यूरेशियन, उत्तरी अमेरिकी, दक्षिण अमेरिकी, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई और प्रशांत प्लेटें
    •  इसके अतिरिक्त अन्य छोटी टेक्टोनिक प्लेटों की एक श्रृंखला भी है।

प्रश्न:-  सबडक्शन जोन के सम्बन्ध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. ये पृथ्वी के वे क्षेत्र जहां दो टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं।
  2. इस प्रक्रिया में महाद्वीपीय प्लेट महासागरीय प्लेट के नीचे धंसती है।
  3. इसमें पुरानी, सघन समुद्री प्लेट युवा समुद्री प्लेट के नीचे धंसती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी  तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: सबडक्शन की प्रक्रिया की व्याख्या के लिए प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त की क्या भूमिका है?

स्रोत: The Times of India

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR