

- हाल ही में ऑपरेशन मेघदूत के 40 वर्ष हो गए
- यह ऑपरेशन भारतीय सेना द्वारा सियाचिन ग्लेशियर में चलाया गया था।
- पाकिस्तान ऑपरेशन अबाबील के तहत सियाचिन पर कब्जा करना चाहता था।
- भारतीय सेना ने 13 अप्रैल 1984 को ऑपरेशन मेघदूत चलाकर सियाचिन ग्लेशियर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया।
सियाचिन ग्लेशियर

- सियाचिन ग्लेशियर, हिमालय में पूर्वी काराकोरम रेंज में स्थित है।
- यह विश्व का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र है।
- यह लगभग 20,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
- यहाँ से नुब्रा नदी निकलती है।
- क्या है सियाचिन विवाद
- भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LOC) को वर्ष 1972 के शिमला समझौते के तहत NJ-9842 बिंदु तक दोनों पक्षों द्वारा स्वीकार किया गया था।
- इसमें सियाचिन ग्लेशियर को अचिह्नित छोड़ दिया गया था।
- भारत वर्ष 1947 के जम्मू और कश्मीर विलय समझौते और वर्ष 1949 के कराची समझौते के आधार पर इस क्षेत्र पर दावा करता है।
- पाकिस्तान कराची युद्धविराम समझौते तथा शिमला समझौते के आधार पर इसे अपना क्षेत्र बताता है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT