New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आतंकियों की समाप्ति के लिए ‘ऑपरेशन सर्वशक्ति’

प्रारंभिक परीक्षा: ऑपरेशन सर्वशक्ति
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और पेपर-3

संदर्भ:

पाकिस्तान की ओर से सक्रिय आतंकी गतिविधियों को असफल करने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सर्वशक्ति की शुरुआत की है।

Operation-Sarvshakti

 प्रमुख बिंदु:

  • ऑपरेशन सर्वशक्ति के माध्यम से सेना पीर पंजाल पर्वतमाला के दोनों किनारों से होने वाली आतंकी गतिविधियों को संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों के जरिए विफल करेगी।
  • हाल के दिनों में पाकिस्तान के प्रॉक्सी आतंकी ग्रुप्स की पीर पंजाल रेंज के दक्षिण में विशेष रूप से राजौरी-पुंछ सेक्टर में आतंकी गतिविधियाँ बढ़ी हैं।
  • इस ऑपरेशन को उधमपुर में सेना हेडक्वार्टर और सेना की उत्तरी कमान की निगरानी में शुरू किया गया है।
  • जे.के. पुलिस, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और खुफिया एजेंसियां राजौरी पुंछ सेक्टर में आतंकवादी गतिविधियों को विफल करने का काम करेंगी। 

ऑपरेशन सर्पविनाश:

  • ऑपरेशन सर्वशक्ति ‘ऑपरेशन सर्पविनाश’ की तर्ज पर होने की उम्मीद है।
  • इसे वर्ष 2003 के बाद से आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करने के लिए शुरू किया गया था।
  • इस ऑपरेशन से इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियां लगभग खत्म हो गई थीं।

जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन:

कुछ बड़े आतंकी संगठनों में शामिल हैं जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन, जमात उल मुजाहिदीन, अल बदरहरकत उल जेहाद-ए-इस्लामी आदि।

पीर पंजाल पर्वतमाला:

  • यह कश्मीर हिमालय की एक पर्वत श्रेणी है।
  • यह श्रेणी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, भारत के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में विस्तृत है।
  • बृहत हिमालय और पीरपंजाल के बीच कश्मीर घाटी और डल झील हैं।
  • पीर पंजाल पर्वतमाला को पीर की गली भी कहा जाता है.
  • इस पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी मणिमहेश कैलाश है, जिसकी ऊंचाई 5,653 मीटर है।

पीर पंजाल पर्वतमाला के महत्वपूर्ण दर्रे:

पीर पंजाल दर्रा:

Pir-Panjal-mountain-range

  • 2832 मीटर ऊँचा यह दर्रा वेरीनाग नामक झील के पास स्थित है।
  • यह कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र के राजौरी ज़िले और पुंछ ज़िले से जोड़ता है।

बनिहाल दर्रा:

  • यह 2832 मीटर की उंचाई पर स्थित है।  
  • जवाहर सुरंग इसी दर्रे में स्थित हैI

रोहतांग दर्रा:

  • यह 3980 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जो वर्ष भर हिमाच्छादित रहता है।
  • यह दर्रा मनाली (हिमाचल प्रदेश) को लेह (लद्दाख) से जोड़ता है।
  • रावी और व्यास नदियाँ इससे होकर बहती हैं।

हाजी पीर दर्रा:

  • यह दर्रा पुंछ और उरी को जोड़ता है। 
  • यह पीर पंजाल पर्वतमाला के पश्चिमी छोर पर स्थित है।

प्रश्न: हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन सर्वशक्ति’ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

(a) आतंकवाद निरोध के लिए  

 (b)  महिला सशक्तीकरण के लिए 

 (c)  ऊर्जा के विकास के लिए

 (d)  नदियों की सुरक्षा के लिए

उत्तर- (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR