New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM

प्रसार भारती - प्रसारण और प्रसार के लिए साझा ऑडियो विजुअल (PB-SHABD)

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, PB-SHABD, प्रसार भारती
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3, सूचना प्रौद्योगिकी

संदर्भ:

13 मार्च, 2024 को केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रसार भारती प्रसारण के लिए साझा ऑडियो विजुअल- ‘पीबी-शब्‍द’ (Shared Audio Visuals for Broadcast and Dissemination PB-SHABD) जारी किया।

Prasar-Bharati

मुख्य बिंदु:

  • इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में आकाशवाणी समाचार और दूरदर्शन समाचार की संशोधित वेबसाइट शुरू की।
  • वेबसाइट उपयोगकर्ताओं को उनके अनुकूल जानकारी प्रदान करेगी; 
    • इसमें नवीनतम डिजाइन शामिल होंगी ताकि उपयोगकर्ताओं को निर्बाध जानकारी मिल सके। 
    • इसमें उपयोगकर्ता, 
      • अपने अनुकूल समाचार ऑडियो को खोज सकते हैं।
      • विशेष कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। 
      • दैनिक तथा साप्ताहिक विशेष प्रसारण सुन सकते हैं। 
  • उन्होंने संशोधित न्‍यूज ऑन AIR ऐप भी जारी किया।
  • नवीन ऐप में कई नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी; 
    • व्यक्तिगत समाचार फीड
    • ब्रेकिंग न्यूज के लिए पुश नोटिफिकेशन
    • मल्टीमीडिया सामग्री एकीकरण
    • ऑफलाइन पढ़ने की क्षमता
    • वास्तविक समय कवरेज के लिए लाइव स्ट्रीमिंग
    • आसान सोशल मीडिया साझाकरण
    • स्थान-आधारित समाचार वितरण
    • लेखों को एकत्रित करने के लिए बुकमार्क करना 
    • शक्तिशाली खोज कार्यक्षमता 

PB-SHABD के बारे में:

  • PB-SHABD प्लेटफॉर्म को मीडिया क्षेत्र के संस्थानों को वीडियो, ऑडियो, पठन सामग्री, फोटो और अन्य प्रारूपों में दैनिक समाचार फीड प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। 
  • प्रसार भारती के पत्रकारों, संवाददाताओं और स्वतंत्र पत्रकारों के विशाल नेटवर्क द्वारा संचालित यह प्लेटफॉर्म देश के विभिन्न भागों से समाचार एकत्रित करेगी।
  • साझा जानकारी का उपयोग विभिन्न मंचों पर समाचार प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।

प्राइवेट संस्थानों के लिए पहले वर्ष के लिए नि:शुल्क:

  • मंत्रालय के साथ पंजीकृत सभी समाचार संगठनों को एक वर्ष के लिए यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएगी
  • यह प्लेटफॉर्म 50 श्रेणियों में सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में समाचार सामग्री प्रदान करेगी।  

PB-SHABD का उद्देश्य:

  • वर्षों से प्रसार भारती ने समाचार एकत्र करने के साथ-साथ समाचार वितरण का एक विस्तृत नेटवर्क तैयार किया है।
    • यह प्रत्येक क्षेत्रीय भाषा में और देश के प्रत्येक कोने से समाचार का एकत्रीकरण और वितरण करती है। 
  • प्रसार भारती भारत के सभी मीडिया संगठनों तक पहुंच बनाएगा; 
  • प्रसार भारती अपने नेटवर्क द्वारा एकत्रित ऑडियो, वीडियो, फोटो और पठन सामग्री आधारित जानकारी बाकी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठनों से साझा करेगा। 
  • समाचार संगठनों को स्वच्छ जानकारी प्रदान की जाएगी। 
    • इसमें दूरदर्शन का प्रतीक चिन्ह भी नहीं होगा। 
  • यह जानकारी देश के सभी कोनों से विभिन्न भाषाओं में एकत्रित की जाएगी। 
  • इससे समाचार उद्योग में क्रांति आएगी और उन छोटे समाचार संगठनों को बड़े पैमाने पर सहायता मिलेगी जिनके पास सामग्री एकत्र करने के लिए व्यापक नेटवर्क का प्रबंध नहीं है। 
  • PB-SHABD ऐसे सभी संगठनों के लिए समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए एक स्थान पर उपलब्ध स्रोत होगा।

प्रसार भारती:

  • यह प्रसार भारती अधिनियम के तहत स्थापित एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है, जो 23 नवंबर, 1997 को अस्तित्व में आया।  
  • यह देश का लोक सेवा प्रसारक है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य दूरदर्शन और आकाशवाणी को स्वायत्तता प्रदान करना है। 
  • जनता को शिक्षित करने के साथ ही उनका मनोरंजन करने के लिए इसका गठन किया गया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न:

प्रश्न: प्रसार भारती - प्रसारण और प्रसार के लिए साझा ऑडियो विजुअल (PB-SHABD) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह मीडिया क्षेत्र को समर्पित एक प्लेटफॉर्म है।
  2. इसे मीडिया क्षेत्र के संस्थानों को वीडियो, ऑडियो, पठन सामग्री, फोटो और अन्य प्रारूपों में दैनिक समाचार फीड प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न:

प्रश्न: प्रसार भारती - प्रसारण और प्रसार के लिए साझा ऑडियो विजुअल के उद्देश्यों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR