- निर्गम सदस्यता : यह IPO के लिए प्राप्त बोलियों की संख्या को संदर्भित करता है। इस संख्या के आधार पर, एक निर्गम को ओवर-सब्सक्राइब या अंडर-सब्सक्राइब माना जा सकता है।
- अंडर-सब्सक्राइब्ड निर्गम : अगर शेयरों के लिए प्राप्त बोलियों की संख्या आई.पी.ओ. में पेश किए गए शेयरों की तुलना में कम है, तो इसे अंडर-सब्सक्राइब्ड निर्गम माना जाता है।
- इससे पता चलता है कि शेयरों की मांग कम है। अगर निर्गम 90% से कम सब्सक्राइब होता है, तो इसे बाजार से वापस ले लिया जाएगा।
- ओवर-सब्सक्राइब्ड निर्गम : यदि प्राप्त बोलियों की संख्या पेश किए गए शेयरों से अधिक है, तो निर्गम को ओवर-सब्सक्राइब माना जाता है।
- इससे पता चलता है कि कंपनी के शेयरों की मांग अधिक है और बोलीदाताओं को आवेदन किए गए शेयरों की संख्या से कम मिलेगा।
- ग्रीन शू विकल्प : यह एक ऐसा विकल्प है जिसका उपयोग जारीकर्ता द्वारा ओवर-सब्सक्रिप्शन के मामले में किया जा सकता है। इसके तहत जारीकर्ता आई.पी.ओ. में 15 फीसदी तक अतिरिक्त शेयर जारी कर सकता है।
- कट-ऑफ मूल्य : यह आई.पी.ओ. के दौरान प्राप्त बोलियों के आधार पर जारीकर्ता द्वारा तय किया गया निर्गम मूल्य है और एक बुक बिल्डिंग आई.पी.ओ. के मूल्य बैंड के बीच रहता है।
|