New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड को 60.5 अरब जापानी येन का हरित ऋण प्राप्त

REC

  • हाल ही में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड, को भारत में पात्र हरित परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए 60.536 अरब जापानी येन का हरित ऋण प्राप्त हुआ
    • यह हरित ऋण, इटली की निर्यात ऋण एजेंसी SACE द्वारा दिया गया 
  • हरित ऋण सुविधा उन परियोजनाओं की सहायता करने के लिए है जो कठोर पर्यावरण मानकों को पूरा करती हैं, नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन प्रदान करती हैं और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देती हैं

ग्रामीण विद्युतीकरण निगम 

  • स्थापना - वर्ष 1969 
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • यह विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत 'महारत्न' श्रेणी का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है 
  • यह भारतीय रिज़र्व बैंक के साथ गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC), सार्वजनिक वित्तीय संस्थान (PFI) और इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IFC) के रूप में पंजीकृत है।
  • यह पूरे भारत में बिजली क्षेत्र के वित्तपोषण और विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।
  • यह देश में विद्युत-अवसंरचना क्षेत्र को वित्तपोषित करता है जिसमें उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी भंडारण, हरित हाइड्रोजन इत्यादि शामिल हैं। 
  • यह प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य), दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राष्ट्रीय विद्युत निधि योजना के लिए नोडल एजेंसी है।

प्रश्न - ग्रामीण विद्युतीकरण निगम की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

(a) वर्ष 1960

(b) वर्ष 1965

(c) वर्ष 1969

(d) वर्ष 1979

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X