New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सदानंद वसंत दाते - राष्ट्रीय जांच एजेंसी के प्रमुख नियुक्त 

sadanandvasantdate

  • हाल ही में सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया 
  • ये महाराष्ट्र कैडर के भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के अधिकारी हैं 

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA)

nia

  • यह भारत की केंद्रीय आतंक रोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है
  • इसका गठन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) अधिनियम, 2008 के तहत किया गया 
  • यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • NIA के क्षेत्रीय कार्यालय -
    1. हैदराबाद
    2. गुवाहाटी
    3. कोच्चि
    4. लखनऊ
    5. मुंबई
    6. कोलकाता
    7. रायपुर
    8. जम्मू
  • कार्य -
  • यह राज्यों से अनुमति लिए बिना देश भर में आतंकी मामलों की जांच कर सकती है।
  • केंद्र सरकार भारत में कहीं भी NIA को जांच के लिए मामले सौंप सकती है
  • यह अंतरराष्ट्रीय संधियों और अन्य देशों के घरेलू कानूनों के अधीन भारतीय क्षेत्र के बाहर किए गए अपराधों की जांच भी कर सकती है 
  • यह निम्नलिखित अपराधों से संबंधित मामलों की जांच करती है -
    1. आतंकी अपराध
    2. देश के खिलाफ युद्ध 
    3. परमाणु सुविधाओं से संबंधित अपराध 
    4. मानव तस्करी
    5. जाली मुद्रा या बैंक नोट संबंधी अपराध
    6. प्रतिबंधित हथियारों की बिक्री या निर्माण
    7. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 के तहत अपराध
    8. साइबर आतंकवाद

प्रश्न – राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये  

  1. इसका गठन राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) अधिनियम, 2008 के तहत किया गया था 
  2. यह रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
  3. यह राज्यों से अनुमति लिए बिना देश भर में आतंकी मामलों की जांच कर सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर – c

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR