
चर्चा में क्यों ?
- हाल ही में सिक्किम में सागा दावा त्योहार मनाया गया
सागा दावा त्योहार
- यह त्योहार प्रति वर्ष तिब्बती बौद्ध कैलेंडर के चौथे महीने के 15वें दिन मनाया जाता है।
- तिब्बती भाषा में सागा का मतलब चौथा और दावा का मतलब महीना होता है।
- तिब्बती कैलेंडर का चौथा महिना सिक्किम के बौद्धों के लिए एक शुभ महीना होता है, जिसमें पूरे महीने विभिन्न मठों में प्रार्थनाएँ होती हैं।
- तिब्बती परंपरा में इसे पुण्य का महीना कहा जाता है
- इस महीने की पूर्णिमा को सागा दावा त्योहार मनाया जाता है।
- इसे भारत के बाकी हिस्सों में बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है
- यह सिक्किम के सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है
- ऐसा माना जाता है कि इसी दिन बुद्ध का जन्म हुआ, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और निर्वाण प्राप्त हुआ।
- इसे 'ट्रिपल ब्लेस्ड फेस्टिवल' के नाम से भी जाना जाता है
- लोसर, दसई, लोसूंग आदि सिक्किम के अन्य प्रमुख त्यौहार हैं
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT