

- हाल ही में मध्यम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल क्रिस्टल मेज़ 2 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
- यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया था
- इसका परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट से किया गया।
क्रिस्टल मेज़ 2
- यह इजरायल से आयातित क्रिस्टल मेज़ 1का उन्नत संस्करण है।
- इसे ROCKS या क्रिस्टल मेज़ 2 के नाम दिया गया है।
- यह 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है
- यह विस्तारित स्टैंड-ऑफ रेंज के साथ हवा से सतह पर मार करने में सक्षम है
- इसे लंबी दूरी के रडार और वायु रक्षा प्रणालियों सहित स्थिर और स्थानांतरित लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- यह जीपीएस-अस्वीकृत वातावरण में विशेष रूप से प्रभावी है और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा संरक्षित क्षेत्रों में भी प्रवेश कर सकती है।
सामरिक बल कमान
- इसे सामरिक परमाणु कमान भी कहा जाता है
- यह भारत के परमाणु कमान प्राधिकरण का हिस्सा है।
- इसकी स्थापना जनवरी 2004 में की गई थी
- यह देश के सामरिक और रणनीतिक परमाणु हथियारों के भंडार के प्रबंधन और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है।
- इसमें भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के अधिकारी शामिल होते हैं
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT