
- हाल ही में सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया
- सुधा मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं।
- ये इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन रह चुकी हैं.
- ये टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) में नियुक्त होने वाली पहली महिला इंजीनियर थीं
- ये कन्नड़ और अंग्रेजी की लेखिका हैं
- इन्होने कई उपन्यास, तकनीकी किताबें और यात्रा वृतांत लिखे हैं
- वर्ष 2006 में इन्हें पद्म श्री पुरस्कार और 2023 में पद्म भूषण पुरस्कार मिला।
- भारत के राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत करते हैं.
- राष्ट्रपति को यह शक्ति भारतीय संविधान की चौथी अनुसूची, अनुच्छेद 4(1) तथा अनुच्छेद 80(2) के तहत प्राप्त है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT