New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म (SWAYAM Plus platform)

प्रारम्भिक परीक्षास्वयं प्लस प्लेटफॉर्म (SWAYAM Plus platform)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

चर्चा में क्यों 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 27 फरवरी 2024 को रोजगार और व्यवसाय (Profession) के विकास को बढ़ावा देने के लिए स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

SWAYAM-Plus-platform

स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म:-

SWAYAM-Plus

  • यह ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल ' SWAYAM (स्वयं)' का विस्तार है।
  • इसको माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को और एलएंडटी जैसे प्रमुख कंपनियों के साथ मिलकर बनाया गया है।
  • यह प्लेटफॉर्म छात्रों और कामकाजी लोगों को अपने क्षेत्र में अपने कौशल को बेहतर बनाने में सक्षम बनाएगा।

संचालन:-

  • 'स्वयं प्लस' प्लेटफॉर्म का संचालन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT मद्रास) द्वारा किया जायेगा। 

उद्देश्य :-

  • कॉलेज के छात्रों और शिक्षार्थियों की रोजगार क्षमता को बढ़ाना। 

स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म की विशेषता:-

  • यह पोर्टल शैक्षणिक संस्थानों को उद्योगों से जोड़ेगा। 
  • इस पोर्टल पर उद्योग की जरुरतों के अनुसार कोर्स उपलब्ध होंगे।
  • इससे छात्रों को ना सिर्फ सैद्धांतिक जानकारी मिलेगी, बल्कि स्किल्स, प्रैक्टिकल और नई जानकारी भी दी जायेंगी।

SWAYAMPlusplatform

  • यह प्लेटफॉर्म कई भाषाओं (वहुभाषी) में उपलब्ध होगा।
  • इस पोर्टल पर डिजिटल क्लासरूम के जरिए छात्र/छात्राएं अपने हॉस्टल, घर, देश- विदेश में बैठकर अपनी स्थानीय भाषा में पढ़ाई कर सकते हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म पर मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट स्टडीज, हेल्थकेयर, आतिथ्य और पर्यटन के अलावा इंडियन नॉलेज सिस्टम जैसे कई अन्य क्षेत्रों के कोर्सेज़ उपलब्ध होंगे। 
  • इसके माध्यम से इंटर्नशिप के मौके भी दिए जाएंगे।
  • इसमें प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान, UGC, प्रतिष्ठित शिक्षा विभाग और IIT मद्रास जैसे संस्थान साझेदार हैं।
  • इस पोर्टल पर AI चैटबॉट होगा।
  • यह छात्रों को उनकी जरुरतों के हिसाब से सही कोर्स चुनने में मदद करेगा। 
  • इस पोर्टल से ऋण (Credit) की मान्यता भी दी जाएगी।

swayam-cources

स्वयं पोर्टल:-

swayam-portal

  • यह एक ऑनलाइन एजुकेशनल पोर्टल है
  • इसे 9 जुलाई 2017 को भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया था। 
  • इस पोर्टल को पहुंच, समानता और गुणवत्ता (Access, Equity And Quality) को प्राप्त करने के मकसद से बनाया गया है। 
  • इस पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स भी फ्री हैं।

SwayamPortal

  • इस पर कक्षा 9 से लेकर स्नातकोत्तर (Post Graduate) तक के कोर्स उपलब्ध हैं। 
  • इसके द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जायेगा। 
  • इस पोर्टल पर वर्ष 2023 में 72 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि वर्ष 2017 में ये संख्या 31 लाख थी।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने रोजगार और व्यवसाय (Profession) विकास को बढ़ावा देने के लिए कौन-सा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है? 

(a) स्वयं पोर्टल  (Swayam Portal)

(b) लर्नवर्ल्ड्स पोर्टल (Learn worlds Portal)

(c) स्वयं प्लस पोर्टल (Swayam Plus Portal)

(d) लिंक्डइन लर्निंग पोर्टल (LinkedIn Learning Portal)

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : स्वयं प्लस पोर्टल क्या है? इसके शैक्षिक महत्व की व्याख्या कीजिए। 

स्रोत : The Indian EXPRESS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X