New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

अन्न चक्र पहल को वर्ष 2026 के फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार

  • हाल ही में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) की “अन्न चक्र पहल” को वर्ष 2026 के फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार के लिए फाइनलिस्ट के रूप में नामित किया गया है। 
  • यह उपलब्धि भारत की डिजिटल गवर्नेंस, लॉजिस्टिक्स सुधार और डेटा-आधारित नीति निर्माण की वैश्विक मान्यता है।
  • यह पहल देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को अधिक कुशल, पारदर्शी और लागत-प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

अन्न चक्र क्या है ?

अन्न चक्र एक Supply Chain Optimization Tool है, जो खाद्यान्नों की ढुलाई, भंडारण और वितरण को वैज्ञानिक तरीके से अनुकूलित करता है।

यह एक:

  • ऑपरेशनल रिसर्च आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (Decision Support System) है।
  • राज्यों के अनुसार खाद्यान्न लॉजिस्टिक्स की योजना तैयार करता है।
  •  न्यूनतम लागत, समय और ईंधन में अधिकतम आपूर्ति सुनिश्चित करता है।
  • इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर नागरिक तक समय पर और कम लागत में अनाज पहुँचे।

अन्न चक्र किसके सहयोग से विकसित हुआ ?

यह पहल सरकार – संयुक्त राष्ट्र – अकादमिक संस्थानों की साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है:

  •  खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD)
  •  संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP – India)
  •  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली

अन्न चक्र कैसे काम करता है ?

अन्न चक्र उन्नत गणितीय मॉडल और एल्गोरिदम का प्रयोग करता है:

  •  सबसे कुशल परिवहन मार्गों की पहचान
  •  समय की बचत
  •  परिवहन लागत में कमी
  •  ईंधन की खपत व कार्बन उत्सर्जन में कमी
  •  भंडारण क्षमता का बेहतर उपयोग

यह सिस्टम यह तय करता है कि: “किस गोदाम से, किस माध्यम से, कितना अनाज, किस स्थान तक भेजा जाए ताकि सबसे कम खर्च और समय लगे।”

तकनीकी एकीकरण (Digital Integration)

अन्न चक्र निम्न प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ है:

  • पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म:-राष्ट्रीय मल्टी-मॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग सिस्टम
  • ULIP (Unified Logistics Interface Platform):-विभिन्न लॉजिस्टिक्स प्रणालियों को जोड़ने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म
  • रेलवे FOIS:-(Freight Operations Information System) रेलवे माल ढुलाई का डेटा सिस्टम

इस एकीकरण से रीयल-टाइम डेटा पर आधारित निर्णय संभव हो पाता है।

अन्न चक्र के प्रमुख लाभ

  •  खाद्यान्न वितरण तेज और भरोसेमंद
  •  सरकारी खर्च में बचत
  •  पारदर्शिता में वृद्धि
  •  राज्यों की बेहतर योजना क्षमता
  •  आपूर्ति बाधाओं में कमी
  • डिजिटल इंडिया और गवर्नेंस 2.0 को मजबूती

फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार क्या है ?

Franz Edelman Award विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है

यह 1972 से इन्फॉर्म्स (INFORMS) द्वारा दिया जा रहा है 

 जो:

  • उन्नत विश्लेषण (Advanced Analytics)
  •  ऑपरेशन रिसर्च (Operations Research)
  •  मैनेजमेंट साइंसके उत्कृष्ट और वास्तविक उपयोग को सम्मानित करता है।

इसे अक्सर  “ऑपरेशन रिसर्च का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है:

पुरस्कार विशेषताएँ:

  • विश्व स्तर पर श्रेष्ठ नवाचारों को मान्यता
  • वास्तविक दुनिया में प्रभाव डालने वाले समाधान
  • विजेता को 10,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR