- हाल ही में त्रिशूर पूरम त्योहार मनाया गया
- यह केरल के त्रिशूर में आयोजित एक वार्षिक हिंदू मंदिर उत्सव है
- इसकी शुरुआत कोच्चि के शासक शक्तन थंपुरन ने वर्ष 1796 में की थी।
- यह दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे बड़े मंदिर त्योहारों में से एक है।
- यह त्रिशूर के वडक्कुनाथन मंदिर में प्रत्येक वर्ष पूरम दिवस पर आयोजित किया जाता है।
- मलयालम कैलेंडर के मेडोम महीने में जब चंद्रमा पूरम तारे के साथ उगता है तो उसे पूरम दिवस कहते हैं
- इस समारोह में त्रिशूर और उसके आसपास के लोग वडक्कुनाथन मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने के लिए एक साथ आते हैं।
- त्रिशूर पूरम सात दिवसीय त्योहार है और इसका छठा दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि उसी दिन ‘त्रिशूर पूरम’ होता है।
- यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है क्योंकि यह केरल के सभी धार्मिक और सांस्कृतिक वर्गों को शामिल करता है।
«
»
- SUN
- MON
- TUE
- WED
- THU
- FRI
- SAT