New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

दो नए स्वदेशी युद्धपोत INS अग्रे और INSअक्षय एक साथ लॉन्च

प्रारम्भिक परीक्षा – INS अग्रे और INS अक्षय
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (आंतरिक सुरक्षा)

चर्चा में क्यों  

भारतीय नौसेना द्वारा 13 मार्च 2024 को दो नए स्वदेशी युद्धपोत INS अग्रे (Agray) और INS अक्षय (Akshay) को कोलकाता में लॉन्च किया गया।

Akshay

प्रमुख बिंदु :-

  • यह एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASWSWC) सीरीज के 8  स्वदेशी युद्धपोत में से पांचवे और छठे पोत हैं। 
  • इन दोनों युद्धपोतों का निर्माण कोलकाता में स्थित रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा किया गया है। 
  • इन युद्धपोतों का नाम वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की पत्नी वायु सेना परिवार कल्याण संघ (IFFWA) की अध्यक्ष नीता चौधरी के द्वारा ‘INS अग्रे और INS अक्षय’ रखा गया है। 

युद्धपोत की विशेषता :-

INS-Agray

  • यह 77.6 मीटर लंबे और 10.5 मीटर चौड़े हैं। 
  • इन दोनों युद्धपोतों की प्राथमिक भूमिका भारतीय समुद्री सीमाओं में पानी के भीतर दुश्मनों की पनडुब्बियों का पता लगाना और उन्हें निष्क्रिय करना है। 
  • यह तटीय जल की पूर्ण पैमाने पर उप-सतही निगरानी के साथ खोज और दुश्मनों पर हमला करने में सक्षम हैं।

एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASWSWC) सीरीज के प्रमुख जहाज :

  1. INS Arnala (अर्नाला) -  20 दिसंबर, 2022 को लॉन्च
  2. INS Androth (एंड्रोथ) -   21 मार्च, 2023 को लॉन्च
  3. INS Anjadip (अंजदिप )- 13 जून, 2023 को लॉन्च
  4. INS Amini     (अमिनि) –16 नवंबर, 2023 को लॉन्च
  5. INS Agray       (अग्रे) -   13 मार्च, 2024  को लॉन्च
  6. INS Akshay   (अक्षय) -  13 मार्च, 2024  को लॉन्च

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :-हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा कौन-से युद्धपोत को कोलकाता में लॉन्च किया गया? 

  1. INS Androth (एंड्रोथ)   
  2. INS Akshay (अक्षय)
  3. INS Agray (अग्रे)

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (b)

स्रोत : THE ECONOMIC TIMES

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR