ब्लू स्पैरो मिसाइल(Blue Sparrow Missile) क्या है ? स्पैरो मिसाइल, प्रमुख विशेषताएँ, महत्व

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मीडिया में यह चर्चा तेज हुई कि इज़रायल ने एक हमले में ब्लू स्पैरो मिसाइल का उपयोग किया हो सकता है, जिसमें कथित तौर पर ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत होने का दावा किया गया। हालांकि इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन इस चर्चा ने ब्लू स्पैरो मिसाइल को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

ब्लू स्पैरो मिसाइल वास्तव में इज़रायल की उन्नत मिसाइल परीक्षण प्रणाली का हिस्सा है, जिसे दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों के खतरे का अनुकरण करने के लिए विकसित किया गया है।


स्पैरो मिसाइल क्या है ?

ब्लू स्पैरो मिसाइल, इज़रायल के स्पैरो मिसाइल का हिस्सा है, जिसमें तीन प्रमुख मिसाइलें शामिल हैं:

  • ब्लैक स्पैरो (Black Sparrow)
  • ब्लू स्पैरो (Blue Sparrow)
  • सिल्वर स्पैरो (Silver Sparrow)

इन मिसाइलों को इज़रायल की रक्षा तकनीक कंपनी(राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स) Rafael Advanced Defense Systems ने विकसित किया है।

इनका मुख्य उद्देश्य इज़रायल की मिसाइल रक्षा प्रणाली एरो मिसाइल रक्षा प्रणाली (Arrow missile defense system) के परीक्षण के लिए वास्तविक बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे खतरे का अभ्यास कराना है।

ब्लू स्पैरो मिसाइल क्या करती है ?

ब्लू स्पैरो एक एयर-लॉन्च्ड टार्गेट बैलिस्टिक मिसाइल है।
इसका मतलब यह है कि इसे लड़ाकू विमान से छोड़ा जाता है ताकि यह दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइल जैसा व्यवहार कर सके और मिसाइल रक्षा प्रणाली की क्षमता का परीक्षण किया जा सके।

इसे आमतौर पर इज़रायली वायुसेना के लड़ाकू विमान मैकडॉनेल डगलस एफ-15 ईगल (McDonnell Douglas F-15 Eagle) से लॉन्च किया जाता है।

ब्लू स्पैरो मिसाइल की प्रमुख विशेषताएँ

ब्लू स्पैरो मिसाइल कई आधुनिक तकनीकों से लैस है, जिससे यह वास्तविक बैलिस्टिक मिसाइल की तरह व्यवहार कर सकती है।

मुख्य तकनीकी विशेषताएँ:

  • लंबाई: लगभग 6.5 मीटर
  • वजन: लगभग 1.9 टन
  • रेंज: लगभग 1,995 किलोमीटर
  • लॉन्च प्लेटफॉर्म: लड़ाकू विमान (जैसे F-15)
  • प्रक्षेपवक्र: अर्ध-बैलिस्टिक (Semi-ballistic trajectory)

अर्ध-बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र क्या होता है ?

ब्लू स्पैरो मिसाइल पारंपरिक मिसाइलों से अलग अर्ध-बैलिस्टिक मार्ग का अनुसरण करती है।

इसके उड़ान चरण इस प्रकार होते हैं:

  1. लॉन्च चरण – लड़ाकू विमान से मिसाइल छोड़ी जाती है।
  2. बूस्ट चरण – रॉकेट बूस्टर इसे तेज गति से ऊँचाई की ओर ले जाते हैं।
  3. अंतरिक्ष चरण – मिसाइल पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकल जाती है।
  4. री-एंट्री चरण – फिर यह पुनः वायुमंडल में प्रवेश करती है।
  5. लक्ष्य की ओर अवतरण – मिसाइल तेजी से नीचे आकर लक्ष्य की ओर बढ़ती है।

वायुमंडल से बाहर निकलकर फिर से प्रवेश करने की क्षमता के कारण इसे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा रोकना अधिक कठिन हो जाता है।

ब्लू स्पैरो का रणनीतिक महत्व

  • ब्लू स्पैरो मिसाइल सीधे युद्ध के लिए नहीं बल्कि मिसाइल रक्षा प्रणाली के परीक्षण के लिए बनाई गई है। 
  • इसके माध्यम से इज़रायल यह सुनिश्चित करता है कि उसकी एरो मिसाइल रक्षा प्रणाली वास्तविक बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को रोकने में सक्षम है।
  • इस प्रकार, यह मिसाइल रक्षा परीक्षण, सैन्य अनुसंधान और रणनीतिक तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT