New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. सोशल मीडिया प्रदूषण (Social Media Pollution)

27-Feb-2025

इस शब्द का प्रयोग पर्यावरण में पाए जाने वाले अवांछित प्रदूषित तत्त्वों के समान सोशल मीडिया में व्याप्त भ्रामक सूचना, फेक न्यूज़, साइबर फ्रॉड, अनर्गल पोस्ट जैसे प्रदूषित तत्त्वों से है, जो सोशल मीडिया के परिवेश को आम जनता के प्रयोग हेतु कठिन बनाते हैं।

2. एंटिटी लॉकर (Entity Locker)

26-Feb-2025

यह एक सुरक्षित व क्लाउड-आधारित समाधान है जो बड़े संगठनों, निगमों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों आदि के लिए दस्तावेज़ों के भंडारण, साझाकरण और सत्यापन को सरल बनाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय ई-गवर्नेस प्रभाग ने इसे विकसित किया है।

3. ब्याज कवरेज अनुपात (Interest Coverage Ratio)

25-Feb-2025

यह एक वित्तीय अनुपात है, जो किसी कंपनी की ब्याज भुगतान करने की क्षमता को मापता है। यह अनुपात दर्शाता है कि कंपनी अपने परिचालन लाभ (EBIT) के माध्यम से कितनी बार अपने ब्याज व्यय का भुगतान कर सकती है। यह अनुपात जितना अधिक होगा, कंपनी की ऋण भुगतान करने की क्षमता उतनी ही मजबूत मानी जाएगी।
ब्याज कवरेज अनुपात = EBIT / ब्याज व्यय

4. चयनात्मक मौन (Selective Silencing)

24-Feb-2025

यह आनुवंशिक अभिव्यक्ति (Gene Expression) को नियंत्रित करने की एक प्रक्रिया है। शरीर की प्रत्येक कोशिका (शुक्राणु और अंडों को छोड़कर) में प्रत्येक जीन की दो प्रतियाँ होती हैं (प्रत्येक माता-पिता से विरासत में मिली एक)। चयनात्मक मौन के अंतर्गत कुछ कोशिकाएँ पूर्वाग्रह प्रदर्शित करते हुए माता-पिता के जीन की एक प्रति को चयनात्मक रूप से निष्क्रिय कर देती हैं।

5. सैचेटाइजेशन (Sachetisation)

22-Feb-2025

यह एक मार्केटिंग रणनीति है, जिसमें उत्पादों को छोटे, सुविधाजनक और किफायती पैकेजों में बेचा जाता है। इसका उद्देश्य उत्पादों को अधिक सुलभ और जनता के लिए किफायती बनाना है। यह रणनीति उन उपभोक्ताओं को लक्षित करती है, जो कम मात्रा में सामान खरीदते हैं या जिनके पास अधिक मात्रा में सामान खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं होते हैं।

6. विपन्नता रेखा (Destitutional Line)

21-Feb-2025

यह रेखा उन व्यक्तियों की पहचान करती है जो अत्यधिक अभाव में जी रहे हैं, जो बुनियादी जीवनयापन की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। उनकी गरीबी के व्यापक आयाम; जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सुविधाओं तक पहुँच नहीं है।

7. ओलिगार्की (Oligarchy)

20-Feb-2025

सरकार का ऐसा रूप है, जिसमें सत्ता समाज के कुछ ही लोगों के पास होती है। ये लोग एक या कई विशेषताओं में अन्य लोगों से अलग हो सकते हैं; जैसे कि कुलीनता, प्रसिद्धि, धन, शिक्षा या कॉर्पोरेट, धार्मिक, राजनीतिक या सैन्य नियंत्रण।

8. चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy)

19-Feb-2025

यह उत्पादन और उपभोग का एक ऐसा आर्थिक मॉडल है जो संसाधनों के अधिकतम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की बर्बादी को रोकना और पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करना है।

9. बटरफ्लाई इफेक्ट (Butterfly Effect)

18-Feb-2025

हाल ही में अमेरिका द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता छोड़ने से उत्पन्न होने वाले व्यापक वैश्विक प्रभावों के कारण यह शब्द चर्चा में है। इस सिद्धांत के अनुसार, एक छोटा और सूक्ष्म परिवर्तन भी बड़ी घटनाओं का कारण बन सकता है।  यह सिद्धांत क्लाइड स्टेपल्स बार्नेट और एडवर्ड लॉरेंज द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

10. प्रतिस्पर्द्धा लोकलुभावनवाद (Competitive Populism)

17-Feb-2025

चुनाव के समय राजनेताओं द्वारा आम जनता को लुभाने के लिए अतिशयोक्तिपूर्ण घोषणाएँ की जाती हैं लेकिन जब अनेक राजनीतिक दल अपनी घोषणाओं द्वारा जनता को लुभाने हेतु एक प्रतिस्पर्द्धा प्रारंभ कर देते हैं, तो ऐसी स्थिति को प्रतिस्पर्द्धा लोकलुभावनवाद कहा जाता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X