New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. टोबिन टैक्स

22-Sep-2023

यह पूंजी के अंतरराष्ट्रीय प्रवाह पर लगने वाला कर है। इसका उद्देश्य अस्थिर अल्पकालिक पूंजी प्रवाह को हतोत्साहित करना है। यह किसी देश में मुद्रा की स्थिरता सुनिश्चित करने के साधन के रूप में वित्तीय क्षेत्र के प्रतिभागियों पर लागू होता है।

2. वेब 4.0 (Web 4.0)

21-Sep-2023

बुद्धिमान कनेक्शनों का एक जाल है, जो वास्तविक और आभासी दुनिया के सभी उपकरणों को वास्तविक समय में जोड़ता है। यानी मनुष्य और मशीनों के बीच एक सहजीवी संबंध से संबंधित है। इसे सिंबियोटिक वेब के नाम से भी जाना जाता है।

3. स्लोअन ग्रेट वॉल

20-Sep-2023

यह एक ब्रह्मांडीय संरचना है जो आकाशगंगाओं की एक विशाल दीवार (एक आकाशगंगा फिलामेंट) द्वारा बनाई गई है।

4. बायोफ्लॉक तकनीक

19-Sep-2023

बायोफ्लॉक तकनीक में बायोफ्लॉक नाम के एक बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है। यह बैक्टीरिया मछलियों द्वारा छोड़े गए अपशिष्ट पदार्थों के साथ संपर्क करके उन्हें प्रोटीन में बदल देता है, जिसे खाकर मछलियों का विकास बहुत तेजी से होता है।

5. कवर फसल कृषि

18-Sep-2023

यह कृषि मुख्य रूप से फसल उपज के बजाय मिट्टी को ढकने के लिए किया जाता है। 

कवर फसलों का उपयोग खरपतवारों को दबाने, मिट्टी के कटाव का प्रबंधन करने, मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में सुधार और रोगों एवं कीटों को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए किया जाता है। 

6. फ्लैश फ्लड (Flash Floods)

17-Sep-2023

अचानक आने वाले बाढ़ (3 से 6 घंटे के भीतर) फ्लैश फ्लड कहलाते हैं। यह तूफान के कारण अत्यधिक भारी वर्षा, बांध या तटबंध टूटने या भूस्खलन आदि के कारण अचानक आ जाती है।

7. क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding)

16-Sep-2023

क्लाउड सीडिंग मौसम में बदलाव लाने की एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बादलों से इच्छानुसार वर्षा कराई जा सकती है।

8. लानियाकिया 

15-Sep-2023

लानियाकिया हमारी स्थानीय सुपरगैलेक्सी को दिया गया नाम है, जो एक विशाल ब्रह्मांडीय संरचना है।

9. लैग्रेंज पॉइंट (Lagrange Points)

14-Sep-2023

लैग्रेंज बिंदु अंतरिक्ष में वे स्थान हैं जहां वहां भेजी गई वस्तुएं वहीं रुक जाती हैं। लैग्रेंज बिंदुओं पर, दो बड़े द्रव्यमानों का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव एक छोटी वस्तु को उनके साथ चलने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्रीय बल (Centripetal Force) के बराबर होता है।

10. ज़ूनोसिस

13-Sep-2023

बीमारी या संक्रमण, जो प्राकृतिक रूप से जानवरों से मनुष्यों में फैलता है। उन्हें  ज़ूनोसिस या ज़ूनोटिक रोग कहा जाता है। ज़ूनोटिक रोगज़नक़ बैक्टीरिया, वायरस या परजीवी हो सकते हैं।

ज़ूनोटिक रोग जैसे- इबोला, मलेरिया, रेबीज़, COVID-19 आदि।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X