New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. एकॉस्टिक साइड चैनल अटैक (Acoustic Side Channel Attack)

23-Aug-2023

एकॉस्टिक साइड चैनल अटैक में की-बोर्ड द्वारा उत्पन्न ध्वनि का उपयोग कीस्ट्रोक्स का विश्लेषण करने और संवेदनशील जानकारी को चुराने के लिए किया जाता है। इसमें कीस्ट्रोक्स द्वारा उत्पन्न ध्वनि का विश्लेषण कर पासवर्ड को डिकोड करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग किया जाता है। यह एक प्रकार का ध्वनि आधारित साइबर फ्रॉड या साइबर हमले का प्रयास है।

2. सैपियोसेक्शुअलिटी (Sapiosexuality)

21-Aug-2023

यह किसी व्यक्ति द्वारा अत्यंत बुद्धिमान लोगों के प्रति अत्यधिक यौन आकर्षण को संदर्भित करता है। इसमें व्यक्ति बुद्धिमत्ता को सबसे महत्वपूर्ण गुण मानता है। LGBTQ+ समुदाय और विषमलैंगिक दोनों ही सैपियोसेक्सुअल हो सकते हैं।

3. लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट (Leidenfrost Effect)

18-Aug-2023

लीडेनफ्रॉस्ट इफेक्ट एक ऐसी घटना है जहाँ किसी तरल पदार्थ को उसके क्वथनांक बिंदु से अधिक गर्म सतह पर डालते हैं तो उसकी निचली परत तुरंत वाष्पीकृत हो जाती है और शेष तरल के चारों ओर एक इंसुलेशन परत बनाती है जो इसे तेज़ी से उबलने से बचाती है। यह परिघटना आमतौर पर गर्म तवे/पैन पर पानी की बूँद छिड़कने के दौरान देखी जाती है।

4. कैरी ट्रेड (Carry Trade)

17-Aug-2023

कैरी ट्रेड एक व्यापारिक रणनीति है जिसमें निम्न ब्याज दर पर उधार लेना और ऐसी परिसंपत्ति में निवेश करना शामिल है जो उच्च रिटर्न प्रदान करती है। कैरी ट्रेड प्राय: निम्न ब्याज दर वाली मुद्रा में (या देश से) उधार लेने और उधार ली गई राशि को दूसरी मुद्रा में परिवर्तित करने पर आधारित होता है। विकासशील देशों में अधिक ब्याज के कारण एजेंट ब्याज मार्जिन का लाभ उठाने के लिए डॉलर में उधार ले रहे हैं और उभरते बाजारों में निवेश कर रहे हैं।

5. जातीय विनष्टीकरण (Ethnic Cleansing)

14-Aug-2023

एक जातीय या धार्मिक समूह द्वारा हिंसक और आतंक-प्रेरक साधनों द्वारा कुछ भौगोलिक क्षेत्रों से दूसरे जातीय या धार्मिक समूह की नागरिक आबादी को हटाने के लिए तैयार की गई एक उद्देश्यपूर्ण नीति को जातीय विनष्टीकरण कहा जाता है।

6. पेस्केटेरियन (Pescatarian)

11-Aug-2023

पेस्केटेरियन उस व्यक्ति या समूह को संदर्भित करता है जो स्वास्थ्य लाभों, पर्यावरणीय चिंताओं एवं नैतिक कारणों से भोजन के रूप में मछली और अन्य समुद्री खाद्य पदार्थों के अतिरिक्त अन्य जीवों के मांस का भक्षण नहीं करते हैं। इसमें शामिल कई लोग डेयरी उत्पादों और अण्डे का भी उपभोग करते हैं।

7. फ़ेडिवर्स (Fediverse)

11-Aug-2023

फ़ेडिवर्स तीसरे पक्ष द्वारा संचालित सर्वरों का एक नेटवर्क है। ये सर्वर किसी एक इकाई द्वारा नियंत्रित नहीं होते हैं और इनका उपयोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के किसी भी सदस्य द्वारा अपने उपयोगकर्ताओं के बीच संचार की सुविधा के लिए किया जा सकता है। यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के उपयोगकर्ताओं मध्य संचार को आसान बनाता है। फेसबुक ने इसे ज्वाइन करने का निर्णय लिया है।

8. परमाणु चिकित्सा (Nuclear Medicine)

10-Aug-2023

यह चिकित्सा प्रणाली शरीर के कार्यात्मक गुणों का आकलन करने के साथ ही रोग के निदान एवं उपचार के लिए रेडियोधर्मी सूचकों का उपयोग करती है। हालाँकि, आयनकारी विकिरणों के अतिरिक्त संपर्क से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। रूस ने परमाणु चिकित्सा में ब्रिक्स सहयोग के लिए पहल की है।

9. जूस जैकिंग (Juice Jacking)

08-Aug-2023

जूस जैकिंग साइबर हमले का एक रूप है जहां डाटा चोरी करने या उपकरणों पर मैलवेयर इंस्टॉल करने के लिए हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके सार्वजनिक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरसयुक्त किया जाता है। इसका उपयोग हैकर्स द्वारा लक्षित डिवाइस पर संग्रहीत उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की जानकारी, पता और अन्य संवेदनशील डाटा को चुराने के लिए किया जाता है।

10. जल तटस्थता (Water Neutrality)

07-Aug-2023

जल तटस्थता से तात्पर्य किसी गतिविधि के जल पदचिह्न (Water Footprint) को यथासंभव कम करने और शेष जल पदचिह्न की नकारात्मक बह्याताओं (Negative Externalies) को दूर करना है। इसमें जल उपयोग दक्षता में वृद्धि, वर्षा जल संचयन , जल पुनर्चक्रण जैसी गतिविधियों को शमिल किया जाता है। राष्ट्रीय जल मिशन के लक्ष्य 4 में जल तटस्थता और जल सकारात्मक प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना शामिल है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X