New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

IMPORTANT TERMINOLOGY

पाठ्यक्रम में उल्लिखित विषयों की पारिभाषिक शब्दावलियों एवं देश-दुनिया में चर्चा में रही शब्दावलियों से परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह खंड वस्तुनिष्ठ और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। शब्दावलियों से परिचय अभ्यर्थियों को कम परिश्रम से अधिक अंक लाने में मदद करता है। इस खंड में प्रतिदिन एक महत्वपूर्ण शब्दावली से परिचय कराया जाता है।

प्रतिदिन की सबसे महत्वपूर्ण News पढ़ने के लिए यहाँ Click करें

1. एक्सपोजोम (Exposome)

04-Jun-2026

एक्सपोजोम उन सभी पर्यावरणीय कारकों (जैसे प्रदूषण, आहार, जीवनशैली, तनाव और संक्रमण) का कुल योग है, जो किसी व्यक्ति को गर्भाधान से लेकर जीवनभर प्रभावित करते हैं। यह अवधारणा यह समझने में मदद करती है कि हमारे जीन (DNA) के अलावा, ये बाहरी और आंतरिक कारक मिलकर हमारे स्वास्थ्य और बीमारियों के जोखिम को किस तरह प्रभावित करते हैं।

2. सुपरकैपेसिटर (Supercapacitor)

03-Jun-2026

सुपरकैपेसिटर यह एक उन्नत ऊर्जा भंडारण उपकरण है, जो सामान्य कैपेसिटर की तुलना में बहुत अधिक विद्युत ऊर्जा संग्रहित कर सकता है। इसकी विशेषता अत्यंत तेज़ी से चार्ज होना तथा लंबी कार्यक्षमता है। इसका उपयोग विद्युत वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, बैकअप पावर स्रोतों और उच्च-शक्ति इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है।

3. आइस शेल्फ (Ice Shelf)

02-Jun-2026

आइस शेल्फ समुद्र के ऊपर तैरने वाली विशाल, मोटी और स्थायी बर्फ की चादर होती है, जो स्थल पर स्थित हिमनदों (Glaciers) या हिमचादरों  से निकलकर समुद्र तक फैल जाती है। यह तटीय हिमनदों को सहारा प्रदान करती है और उनके समुद्र में तेज़ी से बहने को नियंत्रित करती है।

4. फिजियोलॉजिकल एडाप्टेशन (Physiological Adaptation)

01-Jun-2026

फिजियोलॉजिकल एडाप्टेशन वह जैविक अनुकूलन है, जिसमें जीव अपने शरीर की आंतरिक क्रियाओं, रासायनिक प्रक्रियाओं या कार्यप्रणाली में परिवर्तन करके पर्यावरण के अनुसार स्वयं को ढालता है। यह अनुकूलन जीव को भोजन प्राप्त करने, तापमान सहन करने, जल संरक्षण करने तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवित रहने में सहायता करता है।

5. मैक्रोफेज (Macrophages)

29-May-2026

मैक्रोफेज शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की विशेष श्वेत रक्त कोशिकाएँ हैं, जो शरीर में प्रवेश करने वाले जीवाणु, विषाणु, मृत कोशिकाएँ तथा अन्य हानिकारक पदार्थों को निगलकर नष्ट करती हैं। इन्हें “भक्षक कोशिकाएँ” भी कहा जाता है। ये संक्रमण से रक्षा करने, सूजन नियंत्रित करने तथा ऊतकों की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

6. बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder)

28-May-2026

बाइपोलर डिसऑर्डर एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य विकार है, जिसमें व्यक्ति के मूड, ऊर्जा स्तर, सोच और व्यवहार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसमें व्यक्ति कभी अत्यधिक उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करता है, तो कभी गहरे अवसाद की स्थिति में चला जाता है।

7. ब्लू माइक्रोमून (Blue Micromoon)

27-May-2026

जब एक ही कैलेंडर महीने में दो पूर्णिमाएँ हों, तो दूसरी पूर्णिमा को 'ब्लू मून' कहा जाता है। वहीं, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे दूर होता है, तो वह आकार में छोटा और कम चमकदार दिखता है, जिसे 'माइक्रोमून' कहते हैं। जब ये दोनों खगोलीय स्थितियाँ एक साथ घटित होती हैं, तो उसे 'ब्लू माइक्रोमून' कहा जाता है।

8. पाइजोइलेक्ट्रिक प्रभाव (Piezoelectric Effect)

26-May-2026

पाइजोइलेक्ट्रिक प्रभाव एक ऐसी भौतिक प्रक्रिया है, जिसमें कुछ विशेष पदार्थों (जैसे क्वार्ट्ज क्रिस्टल या सिरेमिक) पर जब यांत्रिक दबाव या खिंचाव डाला जाता है, तो वे विद्युत ऊर्जा (बिजली) उत्पन्न करते हैं। इसके विपरीत, इन पदार्थों को विद्युत क्षेत्र में रखने पर इनके आकार में परिवर्तन होता है। इसका उपयोग लाइटर, घड़ी और सेंसर में प्रमुखता से होता है।

9. सर्कुलर इलेक्ट्रॉनिक्स (Circular Electronics)

25-May-2026

सर्कुलर इलेक्ट्रॉनिक्स एक ऐसा टिकाऊ दृष्टिकोण है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इस तरह डिज़ाइन और प्रबंधित किया जाता है कि वे लंबे समय तक चलें। इसके तहत पारंपरिक 'लो, बनाओ और फेंको' के मॉडल को बदलकर, पुराने उपकरणों को आसानी से रिपेयर, रीफर्बिश और रीसायकल किया जाता है। यह मॉडल संसाधनों के कुशल उपयोग, ई-कचरे में कमी तथा सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

10. अर्थमिति (Econometrics)

22-May-2026

अर्थमिति अर्थशास्त्र की वह शाखा है जिसमें आर्थिक सिद्धांतों, मॉडलों और संबंधों का परीक्षण करने के लिए सांख्यिकीय और गणितीय विधियों का उपयोग किया जाता है। इसके तहत वास्तविक दुनिया के आंकड़ों का विश्लेषण करके आर्थिक नीतियों का मूल्यांकन किया जाता है, भविष्य के आर्थिक रुझानों का पूर्वानुमान लगाया जाता है और सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से सिद्ध किया जाता है।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR