New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

₹525 का सिक्का जारी

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, मीराबाई

संदर्भ- 

मथुरा में मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर 525 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया गया।

525-coin-issued

प्रमुख बिंदु- 

  • ये पहला 525 मूल्यवर्ग का सिक्का होगा।
  • इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है।
  • ये  50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ते के मिश्रण से निर्मित हैं।
  • ये सिक्का आम प्रचलन में नहीं होगा।
  • कुछ दिन बाद सरकार इसकी प्रीमियम दरों पर बिक्री करेगी।
  • इसे धरोहर के रूप में रखा जा सकता है। 

Mirabai

मीरा बाई: 

  • भगवान श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी भक्त मानी जाती है।
  • यह जोधपुर, राजस्थान के मेड़वा राजकुल की राजकुमारी थीं।
  • यह मेड़ता महाराज के छोटे भाई रतन सिंह की एकमात्र संतान थीं।
  • इनका जन्म लगभग 1498 में हुआ था और जयंती शरद पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।  

सिक्के की विशेषताएँ:

  • सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ के नीचे 525 लिखा है।
  • दूसरी तरफ मीराबाई का चित्र है। 
  • इस सिक्के के ऊपर हिंदी तथा नीचे अंग्रेजी में संत मीराबाई की 525वीं जयंती लिखा है।
  • मीराबाई चित्र के दाएं और बाएं 1498 और 2023 लिखा है।

प्रश्न:-  निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. मीराबाई के 525वें जन्मोत्सव पर 500 का सिक्का जारी किया गया।
  2. मीरा बाई की जयंती शरद पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।  

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर- (b)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR