New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

आंगनवाड़ी-सह-क्रेच

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, आंगनवाड़ी-सह-क्रेच, मिशन शक्ति
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ: 

21 दिसंबर, 2023 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘पालना’ के तहत आंगनवाड़ी-सह-क्रेच (एडब्ल्यूसीसी) पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया।

Anganwadi-cum-Crèche

प्रमुख बिंदु:

  • मिशन शक्ति के पालना उप-घटक के हिस्से के रूप में एडब्ल्यूसीसी के माध्यम से बाल देखभाल सेवाओं का विस्तार किया है।
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश भर में 17,000 क्रेच केंद्र खोलेगा।
  • इसके तहत मंत्रालय अब तक 5222 क्रेच को मंजूरी दे चुका है।
  • इसका उद्देश्य कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
  • इससे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के बच्चों की देखभाल हो सकेगी।
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, 2022 में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 37% हो गई है।
  • महत्वपूर्ण जानकारी:
    • इसके तहत मौजूदा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ दो अतिरिक्त क्रेच कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

cradle-sub-plan

‘पालना’ उप-योजना:

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मिशन शक्ति के तहत एक उप-योजना ‘पालना’ बच्चों को डे केयर सुविधाएं और सुरक्षा प्रदान करने के लिए 01 अप्रैल 2022 से सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लागू की गई थी।

MISSION-NARI-SHAKTI

मिशन शक्ति:

  • यह महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का एक कार्यक्रम है। 
  • इसके मानदंड 01 अप्रैल 2022 से लागू हैं।
  • इसकी दो उपयोजनाएँ हैं- 

1.संबल: 

महिलाओं की सुरक्षा के लिए, जिसमें शामिल है- 

    • वन स्टॉप सेंटर (ओएससी)
    • महिला हेल्पलाइन (डब्ल्यूएचएल)
    • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी)
    • नारी अदालत

2. सामर्थ्य: 

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, जिसमें शामिल हैं-

    • उज्ज्वला योजना 
    • स्वधार गृह योजना 
    • कामकाजी महिला छात्रावास
    • कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए राष्ट्रीय क्रेच योजना
    • प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना
    • आर्थिक सशक्तिकरण के लिए गैप फंडिंग

adarsh-aganvadi-kendra

आंगनवाड़ी:

  • यह ग्रामीण क्षेत्रों में माँ और बच्चों की देखभाल का केंद्र है।
  • सरकार ने भूख और कुपोषण से निपटने के लिए वर्ष 1975 में शुरू किया था।
  • देश भर में 0-6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को सेवाएँ प्रदान की जाती  है।
  • आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत मूल रूप से छह तरह की सेवाएं दी जाती हैं: 
    • पूरक पोषण
    • पोषण और स्वास्थ्य परामर्श
    • टीकाकरण
    • स्कूल पूर्व शिक्षा
    • स्वास्थ्य जांच
    • संदर्भ सेवाएं

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. ‘पालना’, मिशन शक्ति के तहत एक उप-योजना है।
  2. आंगनवाड़ी की शरुआत वर्ष 1975 में हुई थी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चर्चा कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR