New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

वैश्विक प्रयोगशाला ‘कोविनेट’ (CoViNet)

प्रारंभिक परीक्षा – वैश्विक प्रयोगशाला ‘कोविनेट’(CoViNet)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

 हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उभरते कोरोना वायरस की निगरानी के लिए एक वैश्विक प्रयोगशाला ‘कोविनेट’ (CoViNet) लॉन्च की।

CoViNet

प्रमुख बिंदु 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ये प्रयोगशालाएं बीमारी की पुष्टि के लिए महामारी के शुरुआती दिनों के दौरान स्थापित किए गए COVID-19 संदर्भ प्रयोगशाला नेटवर्क पर आधारित हैं।
  • 26-27 मार्च, 2024 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में एक बैठक में प्रयोगशाला के प्रतिनिधियों ने कोरोनवायरस द्वारा लाई गई स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान के लिए वर्ष 2024-2025 के लिए एक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया।
  • ये प्रयोगशालाएं SARS-CoV-2 के अलावा नया WHO कोरोना वायरस नेटवर्क, बढ़ी हुई प्रयोगशाला क्षमता के साथ MERS-CoV सहित अन्य कोरोनावायरस का परीक्षण भी करेगीं।
  • WHO  ने COVID-19 के लिए संदर्भ प्रयोगशाला नेटवर्क को जनवरी 2020 में महामारी के दौरान स्थापित किया गया था।
  • यह नेटवर्क WHO की नीतियों और सुरक्षात्मक उपायों को बढ़ावा देने के लिए पशु स्वास्थ्य,पर्यावरण निगरानी और समय पर जोखिम मूल्यांकन करेगा।
  • निम्न और मध्यम आय वाले देशों में ‘कोविनेट’(CoViNet) MERS-CoV और सार्वजनिक स्वास्थ्य महत्व के नोवल कोरोन वायरस की निगरानी के लिए अधिक प्रयोगशालाओं के निर्माण भी करेगा।
  • यह कोरोनावायरस के लिए नया वैश्विक नेटवर्क सार्वजनिक स्वास्थ्य महत्व के कोरोनावायरस का समय पर पता लगाना, निगरानी और मूल्यांकन सुनिश्चित करेगा।
  • इसके अलावा वायरस अनुक्रमण और नेटवर्क के माध्यम से एकत्र किया गया डेटा SARS-CoV-2 उत्परिवर्तन और वेरिएंट का आकलन करने के लिए गठित वायरल इवोल्यूशन पर WHO के तकनीकी सलाहकार समूहों के साथ-साथ COVID-19 वैक्सीन पर विशेषज्ञ सलाहकार समूह का मार्गदर्शन भी करेगा।
  • ‘कोविनेट’ (CoViNet) में सभी छः WHO क्षेत्रों(regions) में 21 देशों की 36 प्रयोगशालाएँ शामिल हैं, जिनमें तीन भारतीय प्रयोगशालाएँ भी शामिल हैं।
  • ये प्रयोगशालाएँ निम्नलिखित हैं:
    • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान
    • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-पुणे में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान।
    • ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान।
  • विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ WHO के महानिदेशक  ने चेतावनी दी कि COVID-19 पहली 'बीमारी एक्स' थी और यह फिर से हो सकती है।
  • डिजीज एक्स एक अज्ञात बीमारी के लिए प्लेसहोल्डर है जिसके बारे में WHO ने अनुमान लगाया है कि इसका अभूतपूर्व परिमाण होगा।

डिजीज X (Disease X):

  • डिजीज X’ एक काल्पनिक रोगज़नक़ या खतरा है जो भविष्य में एक बड़ी महामारी को ट्रिगर कर सकता है।
  • यह संभावित महामारी एक काल्पनिक ‘प्लेसहोल्डर’ वायरस के कारण हो सकती है।
  • यह राइबोन्यूक्लिक एसिड (RNA) वायरस के साथ एक ज़ूनोटिक बीमारी होने की संभावना है।
  • यह वैज्ञानिकों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा गढ़ा गया एक नए एजेंट, वायरस, जीवाणु या कवक को संदर्भित करता है।
  • कुछ कोरोनावायरस आमतौर पर हल्की बीमारियों का कारण बनते हैं, जैसे- OC43 और HKU1 जैसे नामों वाली सामान्य सर्दी, यह सर्दियों के मौसम में चरम पर होता है।
  • इसका कोई ज्ञात उपचार नहीं है, जो लोगों में बीमारी पैदा करने में सक्षम वायरस के 25 परिवारों में से किसी एक से संबंधित है।
  • इसे वर्ष 2018 में WHO की बीमारियों की ब्लूप्रिंट सूची में जोड़ा गया।
  • इस रोग से भविष्य के प्रकोपों ​​की स्थिति में वैश्विक तैयारियों और सहयोग को बढ़ाने के लिए WHO पहल कर रहा है।
  • जिसके तहत महामारी की तैयारी, प्रतिक्रिया के लिए वित्तीय मध्यस्थ निधि, mRNA प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और महामारी केंद्र के लिए WHO हब शामिल हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है।
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है और आमतौर पर स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से अपने सदस्य राज्यों के साथ मिलकर कार्य करता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार है।
  • WHO की स्थापना 7 अप्रैल, 1948 को हुई ।
  • इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

कार्य :

  • यह दुनिया भर में कमजोर लोगों की मदद करते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा को बढ़ावा देता है।
  • यह देशों को तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानक निर्धारित करता है।
  • वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों पर डेटा एकत्र करता है।
  • स्वास्थ्य से संबंधित वैज्ञानिक या नीतिगत चर्चाओं के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने उभरते कोरोना वायरस की निगरानी के लिए एक वैश्विक प्रयोगशाला ‘कोविनेट’ (CoViNet) लॉन्च की।
  2. डिजीज X’ एक काल्पनिक रोगज़नक़ या खतरा है जो भविष्य में एक बड़ी महामारी को ट्रिगर कर सकता है।
  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए 7 अप्रैल, 1948 को स्थापित किया गया था।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

 (a) केवल एक 

(b) केवल दो 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा स्थापित  वैश्विक प्रयोगशाला ‘कोविनेट’(CoViNet) के महत्व की विवेचना कीजिए।

 स्रोत:  डाउन टू अर्थ

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR