New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

भारत  का 54वां बाघ अभयारण्य धौलपुर - करौली 

प्रारम्भिक परीक्षा – पर्यावरण संरक्षण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

सन्दर्भ 

  • राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने 22 अगस्त 2023 को राजस्थान के करौली और धौलपुर जिलों में बाघ अभयारण्य बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 
  • इसी के साथ धौलपुर - करौली बाघ अभयारण्य बाघों को समर्पित देश का 54वां अभयारण्य बन गया है। 
  • राजस्थान में रणथम्भौर, सरिस्का, मुकुंद्रा हिल्स और रामगढ़ विषधारी के बाद यह पांचवा बाघ अभयारण्य है। 
  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया वेबसाइट 'एक्स' पर लिखा कि राजस्थान के धौलपुर- करौली बाघ अभयारण्य को एनटीसीए ने अंतिम मंजूरी दे दी है।

Tiger-reserve

प्रमुख बिंदु

बाघ अभयारण्य /टाइगर रिजर्व :

  • टाइगर रिजर्व ऐसे राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभयारण्य को कहते हैं, जिन्हें टाइगर अर्थात बाघों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए उनकी संख्या को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए आरक्षित किया गया है। 
  • संपूर्ण विश्व में बाघों की संख्या में लगातार गिरावट आने का मुख्य कारण अवैध शिकार, मानव एवं जानवरों के बीच होने वाला संघर्ष, जंगल में बाघों के बीच वर्चस्व की जंग एवं बाघों के लिए भोजन की उपलब्धता में कमी होना है।

बाघ पर्यावरण की मदद कैसे करते हैं?

  • शीर्ष शिकारियों के रूप में, जंगली बाघ ग्रह के पारिस्थितिक तंत्र के सामंजस्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
  • शाकाहारी जीवों का शिकार करके, बाघ शिकार करने वाले जानवरों और जंगल की वनस्पतियों, जिन पर वे भोजन करते हैं, के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • पारिस्थितिकी पीरामिड (Ecological Pyramid) तथा आहार श्रृंखला में बाघ सबसे बड़ा उपभोक्‍ता है। बाघ के लिए बड़ी मात्रा में आहार और अच्‍छा वन आवश्‍यक है। 
  • इस तरह बाघ की सुरक्षा करके हम समूचे पारिस्थितिकी प्रणाली तथा पारिस्थिकी की रक्षा करते हैं।

प्रोज़ेक्ट टाइगर:

  • प्रोज़ेक्ट टाइगर की शुरुआत केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में की गई थी।
  • देश के प्रसिद्ध जीव विज्ञानी कैलाश सांखला (Kailash Sankhala) को इस कार्यक्रम का पहला निदेशक नियुक्त किया गया था।
  • इस कार्यक्रम के तहत बाघ आबादी वाले राज्यों को बाघों के संरक्षण हेतु केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
  • वर्ष 1973 में प्रोज़ेक्ट टाइगर की शुरुआत के समय देश में मात्र 9 टाइगर रिज़र्व थे, वर्तमान में देश में कुल टाइगर रिज़र्वों (Tiger Reserve) की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।

बाघ 

  • रॉयल बंगाल टाइगर (Panthera Tigris) भारत का राष्ट्रीय पशु है।

बाघ की उप प्रजातियाँ

  • महाद्वीपीय (पैंथेरा टाइग्रिस) तथा सुंडा (पैंथेरा टाइग्रिस सोंडाइका)

         देश जहाँ बाघ पाए जाते हैं।

प्राकृतिक अधिवास

  • उष्णकटिबंधीय वर्षावन, सदाबहार वन, समशीतोष्ण वन, मैंग्रोव दलदल, घास के मैदान और सवाना हैं।
  • 13 बाघ रेंज देश जहाँ यह प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं उनमें- भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, रूस, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं। 
  • IUCN की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया, लाओस और वियतनाम में बाघ विलुप्त हो गए हैं।

भारत में बाघ

  • इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA): बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जैगुआर और प्यूमा नामक सात बड़ी बिल्लियों के संरक्षण के लिये भारत द्वारा शुरू किया गया था। 
  • 'टाइगर टाइम्स 2' को संदर्भित करता था राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA): WPA, 1972 के तहत गठित किया गया था। 
  • मध्य भारतीय उच्च भूमि और पूर्वी घाट में इनकी सबसे बड़ी आबादी पाई गई है
  • भारत में अब 53वां टाइगर रिजर्व उत्तर प्रदेश का रानीपुर है।
  • नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश) सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है जबकि ओरंग (असम) सबसे छोटा (कोर क्षेत्र) है।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से धौलपुर - करौली बाघ अभयारण्य कहाँ स्थित है?

(a) मध्य प्रदेश 

(b) कर्नाटक 

(c) राजस्थान 

(d) गुजरात

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: भारत में बाघ संरक्षण क्यों आवश्यक है? बाघों के पारिस्थितिकी महत्त्व की व्याख्या कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR