New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन 2023

प्रारंभिक परीक्षा - भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन 2023
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने नई दिल्ली में 25 सितंबर 2023 को भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन 2023 का उद्घाटन किया

ficci

प्रमुख बिंदु 

  • FICCI द्वारा   25-26 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन (IETS) 2023 का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया।
  • पंचामृत वक्तव्य में 5-सूत्रीय कार्य एजेंडा के रूप में जलवायु कार्रवाई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता ऊर्जा परिवर्तन को देश की जलवायु कार्य योजना के लिए सबसे महत्वपूर्ण बनाती है।
  • साथ ही, राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के शुभारंभ ने हरित परिवर्तन की दिशा में हितधारकों के प्रयासों और पहल को बढ़ावा दिया है।
  • भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन (IETS) 2023 का दूसरे संस्करण में देश में एक सक्षम हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। 
  • साथ ही साथ सौर एवं पवन ऊर्जा, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, पंप भंडारण और बैटरी ऊर्जा भंडारण, वित्तपोषण, क्षमता वृद्धि आदि पर भी प्रकाश डाला गया।
  • भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन (IETS) के प्रथम संस्करण का आयोजन 16 जून 2022 को हुआ था।

energy

प्रश्न:  हाल ही में भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन कहाँ किया गया

(a) दिल्ली   

(b) मुंबई   

(c) हैदराबाद  

(d) अहमदाबाद  

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत ऊर्जा संक्रमण शिखर सम्मेलन 2023 के प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

स्रोत: air न्यूज़

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR