New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

भारत का पहला केंद्र-वित्त पोषित गाय अभयारण्य

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, भारत का पहला केंद्र-वित्त पोषित गाय अभयारण्य, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, कामधेनु     गौ-अभयारण
मुख्य परीक्षा: UPSC- सामान्य अध्ययन, पेपर- 3
UPPSC-  सामान्य अध्ययन, पेपर- 6 

संदर्भ-

भारत का पहला ‘केंद्र-वित्त पोषित गाय अभयारण्य’ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जनवरी, 2024 के अंत तक बन जाएगा।

cow-sanctuary

मुख्य बिंदु-

  • यह अभयारण्य मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी ब्लॉक के अंतर्गत तुगलकपुर-कम्हेरा गांव में स्थित है। 
  • अभयारण्य को ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ (RGM) से मिले 64 करोड़ रुपये के वित्त पोषण के साथ बनाया गया है।
  • RGM मत्स्य पालन, पशुपालन और मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है। 
  • RGM को दिसंबर, 2014 में स्वदेशी गोजातीय नस्लों के विकास और संरक्षण के लिए लॉन्च किया गया था।
  • पहला केंद्र-वित्त पोषित गाय अभयारण्य 50 एकड़ क्षेत्र में फैला है।
  • 2019 की 20वीं पशुधन जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 11.84 लाख आवारा मवेशी हैं। 
  • मुजफ्फरनगर जिले में यह आंकड़ा 3,207 है।

भारत का पहला गौ-अभ्यारण्य –

  • भारत का पहला गौ अभयारण मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के ग्राम सालरिया(सुसनेर तहसील) में 24 दिसंबर, 2012 को खुला था।
  • इसका नाम ‘कामधेनु गौ-अभयारण’ रखा गया था। 
  • इसमें भारतीय गौ-वंश की नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
  • अभयारण में गाय के गोबर और गौ-मूत्र से कीटनाशक का निर्माण होता है।
  •  गौ-अभयारण के परिसर में पशु औषधालय की स्थापना भी की गई है।

आवारा मवेशियों की समस्या-

  • उत्तर प्रदेश में आवारा मवेशी एक बड़ी समस्या बन गए हैं।
  • आवारा मवेशियों, विशेषकर बैलों के व्यवहार में बदलाव आया है। 
  • वे समूहों में घूमते हैं। 
  • वे फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और लोगों पर हमला करते हैं।
  • इसके समाधान के लिए गाय अभयारण्य कल्पना की गई है, जहां सभी आवारा मवेशियों को रखा जा सके।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. भारत का पहला ‘केंद्र-वित्त पोषित गाय अभयारण्य’ मध्य प्रदेश के ग्राम सालरिया बनाया जा रहा है।
  2. भारत का पहला ‘गौ अभयारण’ तुगलकपुर-कम्हेरा गांव में बना था।
  3. भारत के पहले ‘गौ अभयारण’ का नाम ‘कामधेनु गौ-अभयारण’ है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 3

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- उत्तर प्रदेश में निर्मित भारत के पहले ‘केंद्र-वित्त पोषित गाय अभयारण्य’ से आवारा मवेशियों की समस्या दूर होगी। व्याख्या कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR