New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन कुछ हफ्तों के लिए सेवा से बाहर

प्रारम्भिक परीक्षा – यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (भारतीय विरासत और संस्कृति)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन-1 

सन्दर्भ

  • मंडल रेल प्रबंधक (अंबाला) मनदीप सिंह भाटिया ने गुरुवार को कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण 94 किलोमीटर लंबी कालका-शिमला रेलवे लाइन तीन या चार सप्ताह के लिए बंद रहेगी।
  • श्री भाटिया के अनुसार,"जुलाई के बाद से, मार्ग में पहाड़ी के खिसकने (भूस्खलन), पत्थरों के गिरने, पेड़ों के गिरने, पटरियों पर मलबा जमा होने, तटबंधों को नुकसान होने, पुलों के ढहने आदि के कारण 150 से अधिक व्यवधान देखे गए हैं।" 

कालका-शिमला रेल लाइन

  • कालका-शिमला रेल लाइन को चार भागों कालका से कोटी, कोटी से बड़ोग, बड़ोग से सोलन और सोलन से शिमला में बांटा गया है।

Kalka-Shimla-heritage

विश्व धरोहर स्थल (UNESCO)

  • यूनेस्को United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization, एक वैश्विक संस्था है। ये संस्था विश्वभर में सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर (जिसे मानवता के लिये उत्कृष्ट मूल्य माना जाता है) की पहचान, संरक्षण और सुरक्षा को प्रोत्साहित करने का निरंतर प्रयास करता है। 
  • इस आधार पर जो भी विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्त्व के स्थलों का चयन होता है।
  • उन्हें विश्व धरोहर स्थल की सूची (UNESCO World Heritage Sites In India) में जारी कर दिया जाता है। 

भारत के सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची इस प्रकार है –

world-heritage-sites

क्र.

विश्व धरोहर स्थल

संबंधित राज्य/क्षेत्र

घोषित वर्ष

1.

आगरा का किला

उत्तर प्रदेश

1983

2.

ताजमहल

उत्तर प्रदेश

1983

3.

अजंता की गुफाएं

महाराष्ट्र

1983

4.

एलोरा की गुफाएं

महाराष्ट्र

1983

5.

कोणार्क सूर्य मंदिर

उड़ीसा

1984

6.

महाबलीपुरम के स्मारक

तमिलनाडु

1984

7.

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

असम

1985

8.

मानस राष्ट्रीय उद्यान

असम

1985

9.

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान

राजस्थान

1985

10.

हम्पी के स्मारक समूह

कर्नाटक

1986

11.

खजुराहो के स्मारक समूह

मध्यप्रदेश

1986

12.

फतेहपुर सीकरी

उत्तर प्रदेश

1986

13.

गोवा के गिरिजाघर एवं कॉन्वेंट

गोवा

1986

14.

एलीफेंटा की गुफाएं

महाराष्ट्र

1987

15.

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान

पश्चिम बंगाल

1987

16.

पट्टादकल के स्मारक समूह 

कर्नाटक

1987

17.

चोल मंदिर

तमिलनाडु

1987, 2004

18.

नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान

उत्तराखंड

1988, 2005

19.

सॉंची के बौद्ध स्तूप 

मध्यप्रदेश

1989

20.

हुमायूं का मकबरा

दिल्ली

1993

21.

कुतुबमीनार एवं उसके स्मारक

दिल्ली

1993

22.

भारतीय पर्वतीय रेलवे, दार्जिलिंग

विभिन्न भारतीय राज्य

1999, 2005, 2008

23.

बोधगया का महाबोधि मंदिर

बिहार

2002

24.

भीमबेटका की गुफाएं

मध्यप्रदेश

2003

25.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस

महाराष्ट्र

2004

26.

चंपानेर – पावागढ़ पुरातत्व उद्यान

गुजरात

2004

27.

लाल किला

दिल्ली 

2007

28.

जंतर – मंतर, जयपुर

राजस्थान

2010

29.

पश्चिमी घाट

महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल

2012

30.

राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग

राजस्थान 

2013

31.

ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान

हिमालय प्रदेश

2014

32.

रानी की वाव

गुजरात

2014

33.

नालंदा विश्वविद्यालय

बिहार

2016

34.

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

सिक्किम

2016

35.

ली. कार्बुजिए के वास्तुशिल्प

चंडीगढ़

2016

36.

अहमदाबाद के एतेहासिक शहर

गुजरात

2017

37.

मुंबई के विक्टोरियन ओर आर्ट डेको एनसेंबल 

महाराष्ट्र

2018

38.

गुलाबी शहर जयपुर

राजस्थान

2019

39.

रामप्पा मंदिर

तेलंगाना

2021

40.

धोलावीरा

गुजरात

2021

विशेष तथ्य 

  • भारत के पर्वतीय रेलवे के तीन रेलवे विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल हैं। दार्जिलिंग हिमालयी रेलवे को साल 1999 में, नीलगिरी पर्वतीय रेलवे को साल 2005 में और कालका-शिमला रेलवे को साल 2008 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया।
  • बॄहदेश्वर मन्दिर को यूनेस्को द्वारा 1987 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। ऐरावतेश्वर मन्दिर, दारासुरम को सन् 2004 में इस सूची में जोड़ा गया था। इस स्थल को अब "महान जीवित चोल मन्दिर" नाम दिया गया है।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से कालका-शिमला रेलवे को कब विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया था ?

(a) 2005 

(b) 2006 

(c) 2007 

(d) 2008

उत्तर (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: विश्व धरोहर स्थल की सूची में विभिन्न स्थलों को शामिल करने का क्या उद्देश्य है एवं इससे होने वाले लाभों की व्याख्या कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR