New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

लीफ एरिकसन लूनर प्राइज (Leif Erikson Lunar Prize)

प्रारंभिक परीक्षा – 'लीफ एरिकसन लूनर प्राइज' (Leif Erikson Lunar Prize)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ 

 इसरो को चंद्रयान-3 मिशन के लिए आइसलैंड में 'लीफ एरिकसन लूनर प्राइज' से सम्मानित किया गया।

Leif-Erikson-Lunar-Prize

प्रमुख बिंदु 

  • आइसलैंड के हुसाविक संग्रहालय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को प्रतिष्ठित लीफ एरिकसन लूनर पुरस्कार से नवाजा है।
  •  यह सम्मान विशेष रूप से चंद्रयान 3 मिशन के लिए दिया गया है।
  •  चंद्रमा के लिए खोजी मिशन पर लगातार आगे बढ़ने और आकाशीय रहस्य बूझने में अहम योगदान के लिए इसरो के समर्पण और उत्साह को भी सराहा गया।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लीफ एरिकसन लूनर सम्मान के लिए 20 दिसंबर, 2023 को बयान जारी किया और इसरो को शुभकामनाएं दीं।
  • उल्लेखनीय है कि लीफ एरिक्सन को क्रिस्टोफर कोलंबस से 400 साल पहले अमेरिका महाद्वीप पर पहुंचने वाला यूरोपीय माना जाता है।
  •  क्रिस्टोफर कोलंबस के नाम पर यह सालाना पुरस्कार दिया जाता है।

चंद्रयान 3

  • 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना एवं  चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करवाने वाले  में भी अमेरिका, रूस और चीन के बाद  भारत चौथा  देश बना।
  • चंद्रमा के सतह पर सफल लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने विभिन्न निर्देशित कार्य व परीक्षण अंजाम दिए।
  • लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में अहम भूमिका निभाने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल ने चंद्रमा की परिक्रमा कर अहम डाटा भेजे।
  • इसे वापस पृथ्वी की कक्षा में लाने का अनूठा परीक्षण भी सफलता से अंजाम दिया गया।
  • इस सफलता ने चंद्रमा की चट्टानों के सैंपल लाने के लिए भावी चंद्र मिशन में इसरो का आत्मविश्वास बढ़ाया।
  • चंद्रयान 3 के तुरंत बाद 2 सितंबर,2023 को भारत ने सूर्य के अध्ययन के लिए पहला मिशन आदित्य एल1 भेजा।

प्रश्न :हाल ही में लीफ एरिकसन लूनर प्राइज इसरो को  चंद्रयान 3 के लिए किस देश ने दिया ?

(a) आइसलैंड

(b) ऑस्ट्रेलिया 

(c) फ़्रांस  

(d) अमेरिका 

उत्तर: (a)

स्रोत :  दिप्रिंट

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR