New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

पांच राज्यों के नए मुख्यमंत्री

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • नवंबर, 2023 में पाँच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों के पश्चात वहां नए मुख्यमंत्री बनाए गए।

राजस्थान-

rajshthan-cm

  • भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। 
  • भजनलाल शर्मा राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री हैं। 
  • राजस्थान के राज्पाल कलराज मिश्र ने 15 दिसंबर, 2023 को उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई
  • भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और राजस्थान में भाजपा के महामंत्री हैं। 
  • भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। 
  • भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। 
  • उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की हैं।
  • दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 
  • जयपुर की राजकुमारी दिया कुमारी कछवाहा वंश के जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं।
  •  दिया कुमारी विद्यानगर से भाजपा विधायक हैं।
  •  प्रेम चंद बैरवा दूदू विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। 

मध्य प्रदेश-

mp-cm

  • मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।
  • डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री हैं।
  • 13 दिसंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के राज्पाल मंगुभई पटेल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • मोहन यादव तीसरी बार विधायक बने हैं।
  • वह दक्षिण उज्जैन से विधायक हैं।
  • मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। 
  • राज्य में जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री चुने गए।
  • जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश विधानसभा में 8वीं बार विधायक के रूप में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ।
  • राजेंद्र शुक्ला रीवा निर्वाचन क्षेत्र  के विधायक हैं।
  • नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर होंगे।

छत्तीसगढ़ -

chatishgarh-cm

  • विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।
  • वे छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री हैं।
  • 13 दिसंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • विष्णु देव साय वर्तमान में कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  • विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से आते हैं।
  • वे 2014 से 2016 तक केंद्र में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री मंत्री रहे थे। 
  • छत्तीसगढ़ अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
  • अजित जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में आदिवासी समुदाय के मुख्यमंत्री बनने वाले विष्णु देव साय दूसरे व्यक्ति हैं

तेलंगाना-

telangana-cm

  • अनुमुला रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री चुना गया है।
  • 7 दिसंबर, 2023 को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • वह कोडंगल विधानसभा क्षेत्र के विधयाक हैं 
  • रेवंत रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री हैं।
  • तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव थे।

मिजोरम-

mizoram-cm

  • जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने 8 दिसंबर, 2023 को सीएम पद की शपथ ली।
  • राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • 1987 में मिजोरम के गठन के बाद से लालदुहोमा पहले गैर-कांग्रेसी, गैर-मिजो नेशनल फ्रंट के मुख्यमंत्री हैं।
  • ये 1988 में दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने वाले पहले लोकसभा सांसद हैं।
  • लालदुहोमा ने जोराम नेशनलिस्ट पार्टी नाम से एक पार्टी बनाया और राज्य के पांच अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन कर 2017 में जेडपीएम पार्टी बनाया।
  • लालदुहोमा भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं।
  • वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं।
  • राजीव गांधी की अध्यक्षता में 1982 एशियाई खेलों की आयोजन समिति के सचिव भी थे। 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न-  नीचे दिए गए कूट पर विचार करें।

राज्य  मुख्यमंत्री
1. छत्तीसगढ़    विष्णुदेव साय
2. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी 
3. मिजोरम    लालदुहोमा

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR