New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

निपाह वायरस के लिए वैक्सीन

प्रारंभिक परीक्षा: निपाह वायरस, ChAdOx1 NipahB, ज़ूनोटिक रोग
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ:

ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने निपाह वायरस के लिए पहला मानव-वैक्सीन परीक्षण शुरू किया है।

NipahB

प्रमुख बिंदु:

  • निपाह वायरस की पहचान पहली बार वर्ष 1998 में की गई थी।
  • 25 वर्षों के बाद भी इस बीमारी के लिए अभी कोई अनुमोदित टीका या उपचार नहीं है।
  • उच्च मृत्यु दर और वायरस संचरण की प्रकृति के कारण इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्राथमिकता वाली बीमारी के रूप में मान्यता दी है।

वैक्सीन ‘ChAdOx1 NipahB’:

  • ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप ChAdOx1 NipahB के परीक्षण का कार्य कर रही है।
  • इसमें ChAdOx1 प्लेटफ़ॉर्म (वायरल वेक्टर वैक्सीन) का उपयोग किया गया।
  • इसी प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग ऑक्सफ़ोर्ड/एस्ट्राज़ेनेका ने COVID-19 वैक्सीन के लिए किया गया था।
  • इसे NiV ग्लाइकोप्रोटीन को व्यक्त करने के लिए बनाया गया है।
  • जानवरों पर किए गए परीक्षण में इस वैक्सीन ने प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाएं प्रदर्शित की हैं।
  • संक्रमित बंदरों में हुए इसके ट्रायल में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।
  • इससे इस वैक्सीन के मानव परीक्षण का मार्ग प्रशस्त हो गया।
  • अब इसके परीक्षण में 18 से 55 वर्ष की आयु के 51 लोग शामिल होंगे।
  • यह परीक्षण 18 महीनों तक चलेगा।
  • इसके कुछ परीक्षण निपाह वायरस के प्रभावित देशों में भी हो सकते हैं।

Nipah-virus

वायरल वेक्टर-आधारित वैक्सीन:

इसमें रोगजनक वायरस से कोशिकाओं में एंटीजन बनाने के लिए एक हानिरहित वायरस का उपयोग करते हैं, जिससे वायरस के विरुद्ध सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा उत्पन्न होती है।

निपाह वायरस:

  • एक ज़ूनोटिक वायरस है, जो चमगादड़ों से फैलता है।
  • संक्रमित जानवर (जैसे सूअर) भी संक्रमित कर सकते हैं। 
  • दूषित भोजन या सीधे लोगों के बीच भी फैल सकता है।
  • यह 75 प्रतिशत मामलों में जानलेवा साबित होता है। 
  • इसका प्रकोप एशिया के कई देशों में हुआ था।
  • सितंबर, 2023 में केरल में इसके मामले देखे गए थे।

ChAdOx1-NipahB

 

virus

ज़ूनोटिक रोग:

  • वह रोग जो जानवरों, जैसे स्तनधारी, पक्षी, सरीसृप, उभयचर और मछली आदि से मनुष्यों में संचारित होते हैं, उन्हें ज़ूनोटिक रोग कहते हैं। 
  • ऐसे रोगों को ज़ूनोज़ भी कहा जाता है।
  • उदाहरण-  रेबीज, इन्फ्लूएंजा, साल्मोनेलोसिस, लाइम रोग, इबोला आदि।

प्रश्न:- ‘ChAdOx1 NipahB’ के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. यह एक वायरल वेक्टर वैक्सीन है।
  2. यह ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की जा रही है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2   

 उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: निपाह वायरस संक्रमण के लक्षणों का उल्लेख करते हुए, इसके बचाव एवं उपचार की चर्चा कीजिए।

स्रोत: The Hindu

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR