New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 5th Dec., 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM Winter Sale offer UPTO 75% + 10% Off, Valid Till : 5th Dec., 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 05th Jan., 2026 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th Dec., 11:00 AM

तंबाकू नियंत्रण पर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट: भारत की स्थिति 

प्रारम्भिक परीक्षा –  तंबाकू नियंत्रण पर डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र – 3 

चर्चा में क्यों 

दुनिया में धूम्रपान की दर  2007 में 22.8% से घटकर 2021 में 17% हो गई है।

health

मुख्य बिंदु 

  • रिपोर्ट के मुताबिक हर साल लगभग 13 लाख लोग दूसरे लोगों द्वारा किए जा रहे धूम्रपान के धुएं या सेकेंड हैंड तंबाकू स्मोक से मर जाते हैं, ये सभी मौतें पूरी तरह से रोकी जा सकती हैं।
  • वैश्विक तंबाकू महामारी पर डब्ल्यूएचओ की यह रिपोर्ट लोगों को दूसरों द्वारा किए जाने वाले धूम्रपान के धुएं से बचाने पर आधारित है। जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि लगभग 40 फीसदी देशों में अब इमारत के अंदर सार्वजनिक स्थान पूरी तरह से धूम्रपान मुक्त हैं।
  • तंबाकू नियंत्रण उपायों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट में बेंगलुरु का विशेष उल्लेख किया गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार धूम्रपान निषेध' के संकेत लगाने , धूम्रपान और धूम्रपान के प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के परिणामस्वरूप शहर में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान में 27% की कमी आई है।
  • पिछले 15 सालों  से दुनिया  में डब्ल्यूएचओ ने एमपावर तम्बाकू नियंत्रण उपायों को लागू किया है, तब से धूम्रपान की दर में  व्यापक गिरावट आई है।
  • MPOWER  के कारण  दुनिया  में लगभग 30 करोड़ से अधिक लोग धूम्रपान से बच गए।
  • पंद्रह साल पहले, WHO ने MPOWER उपाय विकसित किए थे। MPOWER का अर्थ है:
    • M: तम्बाकू उपयोग और रोकथाम नीतियों की निगरानी करना(monitor tobacco use and prevention policies)
    • P : लोगों को तंबाकू के धुएं से बचाएं( protect people from tobacco smoke)
    • O : तम्बाकू धूम्रपान छोड़ने में सहायता की पेशकश करें(offer help to quit tobacco smoking)
    • W : तंबाकू के खतरों के बारे में चेतावनी दें( warn about the dangers of tobacco)
    • E : तंबाकू के विज्ञापन, प्रचार और प्रायोजन पर प्रतिबंध लागू करना (enforce bans on tobacco advertising, promotion and sponsorship
    • R : तम्बाकू पर कर बढ़ाएँ( raise taxes on tobacco)

रिपोर्ट क्या कहती है?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, तंबाकू नियंत्रण उपायों से 5.6 अरब लोगों या दुनिया की 71 फीसदी आबादी को घातक तंबाकू से बचाया जा सकता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार MPOWER उपाय लागू करने वाले देशों की संख्या 2008 में 44 देशों से बढ़कर 2022 में 151 हो गई है।
  • चार देशों - ब्राज़ील, तुर्किये, नीदरलैंड और मॉरीशस ने सभी उपाय लागू कर दिए हैं।
  •  तम्बाकू और निकोटीन उद्योगों  से विश्व में  8.7 मिलियन लोगों की मृत्यु हो जाती है।

रिपोर्ट में निहित चिंताएं 

  • दुनिया में कम से कम 44 देश ऐसे हैं जो अभी भी कोई एमपावर उपाय लागू नहीं करते हैं।
  • विश्व में 53 देश  ऐसे हैं जहाँ  स्वास्थ्य सुविधाओं में धूम्रपान पर पूर्ण  प्रतिबंध नही हैं।
  •  अभी तक  विश्व के 50 %  देशों में धूम्रपान-मुक्त कार्यस्थल और रेस्तरां हैं।
  •  ई-सिगरेट  उपयोग करने वाले तथा  आस-पास के लोगों के लिए भी हानिकारक है ।
  • ई-सिगरेट  का व्यापक प्रचार प्रसार चिंता का विषय है ।

सेकेंड-हैंड धूम्रपान पर अंकुश लगाना क्यों जरुरी 

  •  धूम्रपान मुक्त सार्वजनिक क्षेत्रों का निर्माण करके सेकेंड-हैंड धूम्रपान  को नियंत्रित करने और समाज से  धूम्रपान को समाप्त करने पर केंद्रित है।
  • ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज 2019 के रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल अनुमानित 8.7 मिलियन तंबाकू से होने वाली मौतों में से 1.3 मिलियन गैर-धूम्रपान करने वालों की होती हैं, जो सेकेंड-हैंड धुएं के संपर्क में आते हैं। 
  • हर साल लगभग 13 लाख लोग दूसरे लोगों द्वारा किए जा रहे धूम्रपान के धुएं या सेकेंड हैंड तंबाकू स्मोक से मर जाते हैं।
  •  ये सभी मौतें पूरी तरह से रोकी जा सकती हैं। सेकेंड हैंड तंबाकू के धुएं के संपर्क में आने वाले लोगों को हृदय रोग, स्ट्रोक, श्वसन रोग, टाइप 2 मधुमेह और कैंसर से मरने का खतरा होता है।

भारत का प्रदर्शन 

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी लेबल लगाने और तंबाकू से होने वाले रोग का उपचार का स्तर भारत में बेहतर  है।
  • 85% सिगरेट पैकों पर आगे और पीछे दोनों तरफ स्वास्थ्य चेतावनियाँ लिखी होने के कारण, स्वास्थ्य चेतावनियों के आकार के मामले में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल है।
  • देश में सिगरेट के पैकेटों पर सिगरेट छोड़ने वालों के लिए टोल-फ्री नंबर भी लिखा होता है।
  • भारत ने  ई-सिगरेट की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है
  • स्वास्थ्य सुविधाओं और शैक्षणिक संस्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आगे की राह 

  • ओटीटी प्लेटफॉर्म पर  तंबाकू उत्पादों के उपयोग  पर चेतावनी जारी करना है। 
  • भारत में पहले से ही तंबाकू नियंत्रण पर एक व्यापक कानून है, लेकिन 20 साल पुराने कानून में कुछ संशोधन की जरूरत है। 
  • सिगरेट की खुली बिक्री पर प्रतिबंध  लगाया जाए।

प्रश्न : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. MPOWER  के कारण  दुनिया  में लगभग 40  करोड़ से अधिक लोग धूम्रपान से बच गए ।
  2. भारत ने ई-सिगरेट की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं 

(a) केवल 1 

(b) केवल 2  

(c) केवल 1 और 2 

(d) न तो 1 , न ही 2 

उत्तर: (b)  

मुख्य परीक्षा प्रश्न : भारत को धूम्रपान मुक्त बनाने में भारत सरकार एवं अन्य प्रयासों की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR